फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   crime news

दो पक्षों में चले लाठी डंडे, दस घायल

Sat, 26 Feb 2022 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
crime news
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के लौना गांव में पारिवारिक विवाद में एक ही परिवार के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा है। पुलिस का कहना है कि अभी किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

लौना गांव निवासी भरत सिंह शनिवार की शाम शराब के नशे में घर पहुंचे और पत्नी रीना से मारपीट करने लगे। शोर सुनकर पास रहने वाले परिवार के ही चंद्रशेखर ने वहां पहुंचे और रीना को पीटने का विरोध किया। इस पर भरत पक्ष के शिवराम, रनसिंह व चंद्रशेखर पक्ष के सुरेश, रमेश, प्रियांशु, अनिल व रेखा के बीच कहासुनी हो गई। गाली गलौज के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनो तरफ से लाठी-डंडे चल गए। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कराकर मामला शांत कराया। साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मारपीट में घायल हुए 10 लोगों को सीएचसी पहुंचाया। दरोगा दिलीप ने बताया कि दोनो पक्षों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed