फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   crime news

दूल्हे के पिता का साढ़े छह लाख रुपयों से भरा बैग चोरी

Tue, 22 Feb 2022 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
crime news
शादी में जयमाल के दौरान नीले घेरे में कुर्सी पर बैठा संदिग्ध युवक - फोटो : ORAI
उरई। शहर के कालपी रोड स्थित एक गेस्ट हाउस से शादी समारोह के दौरान दूल्हे के पिता का बैग चोरी हो गया। बैग में साढ़े छह लाख रुपये व अन्य सामान रखा था। गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक युवक बैग लेकर जाता नजर आया है। उसके दो साथी भी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर गेस्ट हाउस के मैनेजर से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगर हनुमान चबूतरा के पास रहने वाले अंजनी चतुर्वेदी के बेटे पवन की सोमवार को शहर के कालपी रोड स्थित एक नामी गेस्ट हाउस से शादी थी। इसमें झांसी जिले के मऊरानीपुर निवासी सुभाष पाठक बेटी वर्षा की शादी करने आए थे। सोमवार देर रात जयमाला कार्यक्रम होने के बाद अंजनी अपने रिश्तेदार, परिजनों के साथ हाल में बैठे थे। उसी दौरान किसी ने उनका बैग पार कर दिया। बैग में साढ़े छह लाख रुपयों व अन्य सामान था। बैग गायब देख अंजनी ने गेस्ट हाउस मैनेजर से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिखाने की बात कही, तो वह टाल मटोल करने लगा। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गेस्ट हाउस पहुंचकर सीसीटीवी के फुटेज देखे। इसमें युवक बैग उठाकर जाता नजर आया। जबकि दो युवक दूर खड़े होकर बातें करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

अंजनी का कहना है कि संदिग्ध युवक न तो वर पक्ष के थे और न ही कन्या पक्ष से। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार सिंह का कहना है अंजनी की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। गेस्ट हाउस के मैनेजर से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed