{"_id":"58235d994f1c1b6729b39496","slug":"created-a-stir-when-the-closing-large-ranging-from-groceries-to-gas-stations-affected-kradari","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े नोट बंद हुए तो मचा हड़कंप, पेट्रोल पंप से लेकर परचून तक की खरादारी प्रभावित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े नोट बंद हुए तो मचा हड़कंप, पेट्रोल पंप से लेकर परचून तक की खरादारी प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Wed, 09 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
साड़ी की दुकान पर विवाद के दौरान लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 500 व 1000 रुपये के नोट बंद करने के बाद मंगलवार को देर रात पूरे जनपद में अफरातफरी मच गई। प्रधानमंत्री के इस फैसले बाद जहां मंगलवार देर रात तक लोग एटीएम के बाहर लाइन में खड़े दिखाई दिए। बुधवार को सुबह कई परचून और स्टेशनरी की दुकानों पर बड़े नोट से भुगतान में विवाद की स्थिति आ गई। वहीं टोल प्लाजा
पर भी पैसे खत्म हो जाने के बाद वाहन चालकों से छुट्टे मांगे गए। इसे लेकर विवाद भी हुआ और जाम की स्थिति भी बनी रही। उरई, कोंच और जालौन में दुकानदारोें ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। कई दुकानों पर पैसा लेने को लेकर झगड़ा हुआ। बड़े नोट बंद क्या हुए लोगों के लिए सब्जी, दूध और दवा खरीदन तक दुश्वार हो गया। बुधवार को अधिकांश मामलों में
लगो 500-1000 के नोट देख भागते नजर आए और सबसे ज्यादा सम्मान चलन में शामिल100-50 के नोटों को मिला। उधर, जिला अस्पताल में आए उन मरीजों और परिजनों को परेशानी हुई जिन्हें कानपुर या झांसी रेफर किया गया। बड़े नोटों के बंद होने के साथ बैंक व एटीएम भी बंद होने से लोग पैसे नहीं निकाल पाए। इस दौरान लोगों को जिला अस्पताल में ही
विज्ञापन
अपने परिजनों को भर्ती कराए रहना पड़ा। इसके अलावा पेट्रोल पंपों पर भी पैसे न लिए जाने से लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि उरई और रामपुरा क्षेत्रों में कई पेट्रोल पंप मालिकों ने 500 और 1000 के नोट लिए। पेट्रोल पंप मालिक शंभू दयाल ने कहा कि रुपये अगले 50 दिनों के तक बदले जा सकते हैं। पेट्रोल पंप पर आने वाला रुपया भी एक
नंबर का होता है। इसलिए उन्हें दिक्कत नहीं है। इसी तरह रामपुरा के पेट्रोल पंप मालिक अमित पुरवार ने भी कहा कि उनके पेट्रोल पंप पर प्रतिबंधित रुपये लिए गए। लोगों को असुविधा न हो, इसे देखते हुए पेट्रोल पंप संचालकों ने यह कदम उठाया।
पैसे न लेने पर हुई लड़ाई
उरई में एक साड़ी की दुकान पर पांच सौ और हजार के नोटों को न लेने पर ग्राहकों और दुकानदार के बीच मारपीट की नौबत आ गई। दुकानदार सचिन महेश्वरी ने बताया कि उन्होंने दुकान के बाहर 500 व 1000 के नोट ना लिए जाने की तख्ती लगा दी थी। इसके बावजूद कुछ लोग जबरदस्ती करने लगे। इस पर मारपीट की नौबत आ गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।