फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Court work goes digital, view cause list and decisions online

Jalaun News: कोर्ट का कामकाज हुआ डिजिटल, ऑनलाइन देखें कॉज लिस्ट व फैसले

Wed, 05 Nov 2025 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Court work goes digital, view cause list and decisions online
उरई। कोर्ट भी अब डिजिटल की ओर अग्रसर है। हाईकोर्ट की तर्ज पर अब जिला न्यायालय में पक्षकार और वकील स्क्रीन पर मुकदमों की सूची व कार्यवाही देख सकेंगे। मंगलवार को जिला न्यायालय में एलईडी स्क्रीन लगा दी गई। अब इसका फायदा वादकारियों व अधिवक्ताओं को मिलने लगा है।
विज्ञापन

कोर्ट के बाहर वकीलों व पक्षकारों को आवाज देकर बुलाने की व्यवस्था अब पुराने जमाने की बात हो जाएगी। अब कोर्ट में पक्षकार और वकील स्क्रीन पर मुकदमों की सूची देख सकेंगे। इसके लिए जिला न्यायालय में एलईडी स्क्रीन लगाई जा चुकी है। कोर्ट के बाहर लगी स्क्रीन ऊपर मुकदमों की सूची दिखने से वकील व मुशिंयों को तारीख जानने के लिए अदालतों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मुकदमे से संबंधित पक्षकार वकील व गवाह कोर्ट के आसपास मौजूद रहते है। जिसके चलते लोगों की अनावश्यक भीड़ लगी रहती है लेकिन कॉजलिस्ट स्क्रीन पर डिस्प्ले होने से संबंधित केस के वकील पक्षकार और गवाह मौजूद रहेंगे। कोर्ट का कामकाज डिजिटल और ऑनलाइन देख सकेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed