फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   court,SP,police,co,victim arrested

मुख्य आरक्षी व भागे कैदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 05 Jan 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
court,SP,police,co,victim arrested
कालपी। पेशी पर कालपी तहसील आए कैदी के पुलिस अभिरक्षा से भागने के मामले में एसपी रवि कुमार ने दरोगा और तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। साथ ही लापरवाही पर मुख्य आरक्षी और फरार कैदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं भागे कैदी को पकड़ने के लिए कालपी कोतवाली पुलिस की तीन टीमों के साथ साथ सर्विलांस व एसओजी टीमों को भी लगाया गया है। पुलिस की टीमें कालपी क्षेत्र में कैदी की तलाश में लगातार दबिशें दे रही हैं।
विज्ञापन

जिला कारागार उरई से मंगलवार को कैदी भूपेंद्र सिंह को पुलिस अभिरक्षा में वैन से न्यायिक मजिस्ट्रेट कालपी की कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। पेशी होने के बाद पुलिसकर्मी हथकड़ी लगाकर उसे बंदी वाहन में बैठाने ले जा रहे थे। तभी उसने लघुशंका का बहाना बनाया और वह पुलिस को धक्का देकर हथकड़ी सहित जंगल की ओर भाग गया था। पुलिस ने काफी पीछा किया पर वह पकड़ में नहीं आया था।
विज्ञापन

एसपी ने लापरवाही करने वाले मुख्य आरक्षी प्रेम नारायण तिवारी, सिपाही मुस्कीम, अशोक कुमार, अवनीश कुमार को निलंबित कर दिया। वहीं कालपी की रामगंज चौकी प्रभारी रामसनेही वर्मा ने कोतवाली में कैदी भूपेंद्र सिंह व मुख्य आरक्षी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। कोतवाल संतोष सिंह का कहना है कि उक्त प्रकरण की विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिनश कुमार कुरील को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed