फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   court,SDM,demand,advocate,DM

तहसीलदार के खिलाफ वकीलों ने फूंका संघर्ष का बिगुल, न्यायालय का करेंगे बहिष्कार

Wed, 27 Oct 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
court,SDM,demand,advocate,DM
-बारसंघ की बैठक में चर्चा करते अधिवक्ता - फोटो : ORAI
कोंच। वकीलों की समस्याओं को लेकर बार संघ की आमसभा की बैठक हुई। इसमें तहसीलदार की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की। वकीलों का आरोप है कि तहसीलदार गैरविवादित वादों का भी निपटारा न करके अनावश्यक रूप से उन्हें लटकाए हैं। इसके अलावा वकीलों के प्रति उनका व्यवहार अच्छा नहीं है। जिसके चलते अधिवक्ताओं में रोष है। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 15 नवंबर तक तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

बारसंघ कोंच की आमसभा बुधवार को बार भवन विजय बारहदरी में अध्यक्ष संजीव तिवारी की अध्यक्षता में हुई। एजेंडे के मुताबिक वकीलों को अपनी दिक्कतें बताने और उनके निराकरण के प्रयासों को लेकर बुलाई गई इस बैठक में अधिकांश अधिवक्ताओं ने तहसीलदार नरेंद्र कुमार की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि तहसीलदार न्यायालय में चल रहे अविवादित दाखिल खारिज जैसे बैनामा, वसीयतनामा व शर्तिया बैनामा आदि का समय से निस्तारण न करके अनावश्यक रूप से वादों को लटकाया जाता है। इस पर वकीलों ने तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके तबादले की मांग की। साथ ही 15 नवंबर तक तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार करने का फैसला सर्वसम्मति लिया गया। 15 नवंबर को दोबारा वकील बैठक करके अपने फैसले की समीक्षा करेंगे और अगली रूपरेखा तय करेंगे। इस दौरान महामंत्री वीरेंद्र जाटव, राजेश मिश्रा, केके श्रीवास्तव, केबी निरंजन, श्रीराम गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा, विनोद अग्निहोत्री, अफजाल खान, अवधेश द्विवेदी, नवलकिशोर जाटव सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed