फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Couple on a motorcycle injured after being hit by a tractor; woman in critical condition

Jalaun News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल, महिला की हालत गंभीर

Thu, 22 Oct 2026 01:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Couple on a motorcycle injured after being hit by a tractor; woman in critical condition
कदौरा। थाना क्षेत्र के चतेला गांव के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


कालपी कस्बा निवासी नफीस पुत्र कल्लू खान बुधवार दोपहर पत्नी शहनाज को बाइक पर बैठाकर कमरिया से कालपी जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे कदौरा थाना क्षेत्र के चतेला गांव के पास तेज रफ्तार महिंद्रा ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


नफीस के अनुसार, डायल 112 के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचे ट्रैक्टर मालिक को थाने में बैठाया था, जबकि चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया। जिला अस्पताल में शहनाज की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सक उसकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed