{"_id":"66599187e75d310adaa3c10ddd046aa0","slug":"could-not-answer-questions-blo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवालों के जवाब नहीं दे सके बीएलओ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवालों के जवाब नहीं दे सके बीएलओ
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Sun, 22 Nov 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलायुक्त झांसी ने विधानसभा की मतदाता सूचियों के जारी पुनरीक्षण कार्य
विज्ञापन
के तहत रविवार को बूथ दिवस पर तमाम बूथों का औचक निरीक्षण किया और खामियों
पर बीएलओ को फटकार लगाई। कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज बूथ पर उन्होंने सभी
बीएलओ का वेतन रोकने की संस्तुति की। कई पल्स पोलियो बूथों का भी निरीक्षण
किया। कमिश्नर के पूछे
सवालों मतदाता सूचियों में किस तरह से नए मतदाता जोड़ने हैं, कैसे नाम खारिज करने हैं और कैसे वार्ड परिवर्तन की सूचनायें प्राप्त करनी हैं आदि के सही जवाब अधिकतर बीएलओ नहीं दे सके। मंडलायुक्त के राममोहन राव ने पिरौना और जखौली गांवों के बूथों से निरीक्षण की शुरुआत की तो उन्हें लगभग हर बूथ पर छोटी मोटी खामियां दिखाई दीं। इस पर
उन्होंने बीएलओ को फटकार लगाई। इसके बाद उन्होंने दो मतदेय स्थलों कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज तथा अमरचंद महेश्वरी इंटर कॉलेज में बूथों का निरीक्षण किया। कमला नेहरू बूथ पर बताया गया कि एक बीएलओ के तो दर्शन नहीं हुए हैं। अन्य बीएलओ मौजूद जरूर रहे लेकिन वे सवालों पर बगलें झांकते दिखे। इस पर उन्होंने इनके वेतन रोकने के लिये
एसडीएम को निर्देश दिये। अमरचंद महेश्वरी बूथ पर सभी बीएलओ उपस्थित मिले । लौटते हुए उन्होंने घुसिया गांव के बूथ का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम संजयकुमार सिंह, तहसीलदार जितेन्द्रपाल, कोतवाल रूद्रकुमार सिंह, एसआई राजवीर सिंह, एसआई दिनेश यादव, एसआई रवीन्द्रकुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
कमिश्नर ने लगाई स्टूडेंट्स की क्लास
बूथों के निरीक्षण पर यहां आये कमिश्नर झांसी के राममोहन राव ने कोचिंग पढ़ने बाले बच्चों की कक्षा लगाई और तकरीबन आधे घंटे तक उन्हें पढ़ाया। दरअसल, जब वे अमरचंद महेश्वरी इंटर कॉलेज बाले बूथ पर बीएलओ के कामकाज देखने पहुंचे तो स्कूल में एक नि:शुल्क कोचिंग सेंटर नई सोच नई पहल चलते देखा। वे कक्षा में घुस गए और बच्चों से पूछा कि
कोचिंग क्यों पढने आते हैं ? इस पर अधिकांश बच्चों का जवाब था कि उनके स्कूलों में टीचर पढ़ाते नहीं हैं। कमिश्नर ने इस स्थिति पर गहरी चिंता जाहिर की। बच्चों का ज्ञान भी उन्होंने परखने की कोशिश की और निराशाजनक जवाबों पर उन्होंने बाकायदा आधा घंटे पढ़ाया भी।