{"_id":"60536ed98ebc3ec4840c6765","slug":"corona-vaccination-109-year-old-ramdulaya-got-corona-vaccine-in-jalaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Vaccination: यूपी के जालौन में 109 साल की रामदुलैया ने परिवार समेत लगवाई कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Vaccination: यूपी के जालौन में 109 साल की रामदुलैया ने परिवार समेत लगवाई कोरोना वैक्सीन
Thu, 18 Mar 2021 08:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 18 Mar 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
कोरोना का टीका लगवाने के बाद डॉक्टरों की टीम के साथ 109 वर्ष की रामदुलैया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जालौन में कोरोना की दूसरी लहर के बीच सीएचसी जालौन व पीएचसी छिरिया सलेमपुर सहित हरीपुरा स्थित उपनगरीय पीएचसी पर वैक्सीनेशन अभियान तेज कर दिया गया है। गुरुवार को सीएचसी में वीरपुरा निवासी 109 वर्ष की रामदुलैया पत्नी नाथूराम निरंजन ने अपने बहू-बेटों के साथ कोरोना का टीका लगवाया।
जब स्वास्थ्य कर्मियों ने पंजीकरण फार्म रामदुलैया की उम्र 109 देखी तो उन्हें लेने के लिए स्वयं उनके घर पहुंच गए। टीकाकरण के पश्चात स्वयं सीएमओ डॉ ऊषा सिंह ने बुजुर्ग महिला को फूल मालाएं व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके बाद जैसे-जैसे खबर फैलती गई लोगों का सीएचसी पहुंचना शुरू हो गया।
वहां सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी, चेयरमैन गिरीश गुप्ता, एडीएम प्रमिल कुमार सिंह, सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश राजपूत, आदि ने भी रामदुलैया को सम्मानित किया। उनके परिवार से पुत्रवधू रामकली (85) व विमला देवी (62) एवं पुत्र मुलायम सिंह निरंजन (88) व गुलाब सिंह निरंजन (65) को भी कोरोना का टीका लगवाया।
विज्ञापन
माना जा रहा है रामदुलैया अब तक की सबसे अधिक उम्र की महिला है, जो कि टीकाकरण अभियान का हिस्सा बनीं हैं। सम्मान से गदगद रामदुलैया ने अपने कांपते हाथों को उठाते हुए सभी से टीका लगवाने की अपील की। कहा कि उम्र चाहे कोई भी हो लेकिन हर एक को अपनी जिंदगी से प्यार करना चाहिए और उसकी सुरक्षा करना चाहिए।