फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   corona

कोरोना से चार की मौत, 207 नए केस

Wed, 05 May 2021 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
corona
उरई। कोरोना संक्रमण के गांव और शहरों में लगातार केस निकल रहे हैं। बुधवार को कोरोना संक्रमण के 207 नए केस निकले हैं। जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8748 हो गई है। चार लोगों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या भी बढ़कर 139 हो गई है। 6678 लोग ठीक भी हुए हैं। फिलहाल 1931 केस एक्टिव है।
विज्ञापन

अब तक 376885 सैंपल लिए जा चुके हैं। बुधवार को हुई जांचों में ट्रूूनेट जांच में 7, एंटीजन जांच में 41 पॉजिटिव निकले हैं। बाकी आरटीपीसीआर जांच में पॉजिटिव आए हैं। बुधवार को ठीक होने पर 383 लोगों की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है। रिपोर्ट में सबसे ज्यादा संक्रमित उरई व कोंच तहसील क्षेत्र के निवासी हैं।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन ने लगातार बढ़ रहे संक्रमण को लेकर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि लोग बेवजह घरों से न निकले। हमेशा मास्क लगाकर रखे। जो भी मरीज होम आइसोलेशन में है। यदि किसी मरीज का ऑक्सीजन लेवल कम होता है और वह कोविड एल वन अस्पताल में भर्ती होना चाहता है तो वह कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05162-252516, 252313,253357,257090, 250039 पर कॉल करके एल वन अस्पताल में भर्ती हो सकते है। एल वन अस्पताल में अभी 210 बेड खाली है। जिन इलाकों में संक्रमित मिले है, वहां सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed