फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   corona

सतोह में दूसरे दिन भी मिले छह संक्रमित

Wed, 05 May 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
corona
कोंच। तहसील क्षेत्र के ग्राम सतोह में कोरोना विस्फोट के बाद प्रशासन ने वहां कड़ाई कर दी है। बुधवार को फिर ग्रामीणों की कोविड जांच कराई गई है जिसमें एक बार फिर 6 संक्रमितों के निकलने के बाद कंटेनमेंट जोन बने सतोह में पुलिस तैनात कर प्रशासन ने लोगों पर निगाह रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की मतगणना निपटने के बाद मंगलवार को हुई कोविड जांचों में 32 लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने और पहले से ही गांव में तमाम पॉजिटिव होने के बाद प्रशासन ने पूरे गांव को ही कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया। एसडीएम अशोक कुमार ने बुधवार को गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लेने के बाद वहां पुलिस को निगरानी पर लगाया है।
विज्ञापन

गांव में लोगों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। एसडीएम ने गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम बुलाकर लोगों का कोविड टेस्ट कराया है। टीम ने 105 लोगों की जांच की जिसमें फिर 6 संक्रमित निकले। एसडीएम ने गांव में एनाउंसमेंट कर दिया है कि कोई भी अपने घरों से बाहर नहीं निकलेगा। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी पिंडारी के प्रभारी डॉ. कमलेश राजपूत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की छह टीमों ने अपना काम शुरू कर दिया है, एक रेपिड रेस्पांस टीम, एक कोविड जांच टीम व चार आशाओं की टीम लगाई गई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 105 लोगों की एंटीजन जांच की गई है जिसमें 6 लोग पॉजिटिव निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed