फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Corona infected, five new patients found

बढ़ने लगे कोरोना संक्रमित, पांच नए मरीज मिले

Fri, 19 Mar 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Corona infected, five new patients found
संक्रमितों के इलाके में कांटेक्ट ट्रेसिंग करते तहसीलदार और सीएचसी प्रभारी - फोटो : ORAI
कोंच (जालौन)। कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दी है। शुक्रवार को जिले में कुल पांच संक्रमित मिले। इनमें कोंच के गांधीनगर इलाके में एक साथ एक ही घर में चार संक्रमित निकलने सेे हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन और स्वास्थ्य अमला संक्रमितों के संपर्क में आनेे वालों को ट्रेस करनेे मेें जुटेे हैं। तहसीलदार औैर सीएचसी प्रभारी ने संक्रमितों के आसपास रहनेे वालेे तकरीबन दो दर्जन लोगों की सूची बनाई है, जिन्हें शनिवार को जांच के लिए बुलाया गया है। उधर, रामपुरा में भी एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3946 हो गई है। इनमें 46 की मौत हो चुकी है जबकि 3891 ठीक हो चुके हैं। इस समय एक्टिव केस नौ हैं। कोंच संवाद के अनुसार, शुक्रवार को बाहर से आए एक व्यक्ति की जांच जब की गई तो वह संक्रमित निकला। इसके बाद उसके परिवार के अन्य तीन सदस्यों की भी जांच कराई गई तो सभी संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड संक्रमितों को मेडिकल कॉलेज उरई भिजवा दिया है। अभी दो दिन पूर्व भी गांधीनगर इलाके मेें ही एक महिला संक्रमित पाई गई थी। जब उसे लेने स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस उसके घर पहुंची तो वह नहीं मिली।
विज्ञापन

प्रशासन और स्वास्थ्य अमला उसकी खोजबीन कर रहा है। तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा और सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके शुक्ला ने अपनेे अमले के साथ इलाके मेें कांटेेक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी और तकरीबन दो दर्जन लोगों को शनिवार को जांच के लिए सीएचसी बुलाया है। अधिकारियों नेे लोगों को सावधान करते हुए कोविड के नियम अपनाने की हिदायत दी हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed