फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   corona,doctor,positive

कोरोना संक्रमण का टूटा रिकार्ड, सर्वाधिक 541 केस

Sat, 01 May 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
corona,doctor,positive
उरई। कोरोना संक्रमण रोजाना नए रिकार्ड बना रहा है। हालत दिन ब दिन भयावह होती जा रही है। शनिवार को अब तक के सर्वाधिक 541 केस आए है। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7931 हो गई है। दो लोगों कीउ मौत भी हुई है। इससेच मृतकों की संख्या भी बढ़कर 123 पहुंच गई है। 5661 लोग ठीक भी हुए है। फिलहाल 2129 केस एक्टिव है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से देर रात जारी सूची के अनुसार, अब तक 369428 सैंपल लिए जा चुके हैं। शनिवार को ट्रूनेट जांच में 14, एंटीजन जांच में 62 पॉजिटिव निकले है। शेष आरटीपीसीआर जांच में पॉजिटिव आए है। शनिवार को ठीक होने पर 150 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। संक्रमितों में सर्वाधिक उरई तहसील क्षेत्र के है। लगातार बढ़ रहे संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। जिलाधिकारी प्रियंका ने बताया कि लोग बेवजह घरों से न निकले। हमेशा मास्क लगाकर रखे। जो भी मरीज होम आइसोलेशन में है।
विज्ञापन

यदि किसी मरीज का ऑक्सीजन लेवल कम होता है और वह कोविड एल वन अस्पताल में भर्ती होना चाहता है तो वह कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05162-252516, 252313,253357,257090, 250039 पर कॉल करके एल वन अस्पताल में भर्ती हो सकते है। एल वन अस्पताल में अभी 216 बेड खाली है। सीएमओ डॉ ऊषा सिंह ने बताया कि जिन इलाकों में संक्रमित मिले है, वहां सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। उनके कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्ति को खांसी, जुकाम, बुखार आदि की समस्या हो तो वह अपनी कोरोना जांच करा सकता है। उन्होंने बेवजह घर से न निकलने और मास्क पहनकर रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर चार पॉजिटिव
उरई। रेलवे स्टेशन पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाहर से आने वाले ट्रेन यात्रियों की कोरोना जांच की गई। जिसमें एक महिला रेलकर्मी समेत कुल चार लोग पॉजिटिव निकले। लैब टैक्नीशियन एसपी पांडेय ने बताया कि मुंबई, पनवेल और पुणे एक्सप्रेस से आने वाले यात्रियों की जांच की गई। कुल 57 यात्रियों की जांच की गई। जिसमें चार पॉजिटिव निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed