फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Corona cases are increasing continuously, people are not alert

Jalaun News: लगातार बढ़ रहे कोरोना के केस, नहीं चेत रहे लोग

Wed, 12 Apr 2023 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Corona cases are increasing continuously, people are not alert
उरई। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार पांव पसारता जा रहा है। बुधवार को सर्वाधिक 12 नए मरीज मिलने से सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 24 पहुंच गई है। लगातार मिल रहे मरीजों के बाद भी लोग लापरवाह बने हुए हैं। बाजार हो या अस्पताल इक्का दुक्का लोग ही मास्क पहने नजर आते है। सामाजिक दूरी का भी कहीं भी पालन होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में कोरोना के 12 नए मरीज मिले हैं। अब तक जिले में मिले कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,019 पहुंच गई है। 13877 मरीज ठीक हो चुके हैं। 208 की मौत हुई है। फिलहाल 24 सक्श्य केस है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 612 लोगों की एंटीजन जांच की गई। इसमें 12 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव और 600 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, 326 लोगों के सैंपल आरटीपीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि सभी 24 मरीज होम आइसोलेशन में है। जिले के एल वन हॉस्पिटल में 180 और एल टू हॉस्पिटल में 300 बेड खाली है।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे केसों के बावजूद लोगों की लापरवाही दूर नहीं हो रही है। लोग बिना मास्क के घूम रहे है। सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं हो रहा है। अस्पताल हो या बाजार, सभी जगह कोरोना गाइडलाइन की अनदेखी हो रही है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अविनेश कुमार बनौधा का कहना है कि उन्होंने लोगों को जागरुक करने के लिए ओपीडी के वक्त माइक से एनाउंसमेंट कराना शुरू कर दिया है। कहा कि बुखार, खांसी, जुकाम को हल्के में न लें। मास्क पहनना शुरू कर दें और हाथ भी समय समय पर धोते रहे। कोरोना का संक्रमण जिस तेजी से बढ़ रहा है, लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed