{"_id":"3e9bbb48f8dbc7f2d66fca1de5099772","slug":"coordinating-the-administration-of-governor-program-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल के कार्यक्रम की तैयारी में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल के कार्यक्रम की तैयारी में जुटा प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
Updated Sat, 24 Oct 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय लोककला महोत्सव का उद्घाटन करने आ रहे प्रदेश के राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुटा है। शुक्रवार को डीएम रामगणेश ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा से लेकर अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड स्थल का निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिए कि वह शनिवार की शाम तक हेलीपेड तैयार करा लें। जिस रास्ते से राज्यपाल का काफिला गुजरेगा, उसको भी चमाचम किया जा रहा है। मालूम हो कि 25 अक्तूबर को राज्यपाल के आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता मेघप्रकाश को निर्देश दिए हैं कि हेलीपेड स्थल से लेकर कार्यक्रम स्थल तक जिस रुट का निर्धारण किया गया है, उसको चमाचम कर लिया जाए। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
सेतुनिगम के परियोजना निदेशक को ओवरब्रिज के नीचे रखे सामान को हटवाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक के बाद डीएम व एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने पुलिस लाइन स्थित हैलीपेड की व्यवस्थाएं देंखी, इसके बाद कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम आनंद कुमार, एएसपी शकील अहमद मौजूद रहे।