फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cookies sent by the Centre , state government deceived - Anupriya

केंद्र ने भेजी मदद, राज्य सरकार ने छला-अनुप्रिया

Sun, 21 Feb 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 21 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Cookies sent by the Centre , state government deceived - Anupriya
एनडीए घटक अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहा
विज्ञापन
कि राज्य सरकार बुंदेलखंड के दैवी आपदा पीड़ित किसानों से झूठ बोल रही है। कहा कि केंद्र ने दो साल से करीब 4700 करोड़ रुपये सूखा राहत के लिए राज्य सरकार को दिए। पर राज्य सरकार केंद्र से एक पैसा न मिलने की बात कह रही है। राज्य के बजट पर कहा, यह

चुनावी वर्ष है, वर्तमान बजट में राजनीतिक फायदा लेने की कोशिश की गई है। जेएनयू मुद्दे को उन्होंने देश का सबसे बड़ा दुर्भाग्य बताया।   बुंदेलखंड दौरे पर आईं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया ने प्रेस से बातचीत में कहा कि केंद्र ने 2014 में बुंदेलखंड में सूखे से निपटने के लिए 777 करोड़, 2015 में ओलावृष्टि से निपटने के लिए 2801 करोड़ और अब सूखे की

देखते हुए राज्य सरकार के दो हजार करोड़ की मांग पर 1300 करोड़ रुपये की सहायता राशि भेज दी है। इसके बावजूद राज्य सरकार कहती है कि केंद्र ने बुंदेलखंड के किसानों के लिए एक पैसा नहीं दिया। यह यहां के किसानों के साथ धोखा है। कहा कि राज्य सरकार को इस पर श्वेत पत्र लाना चाहिए। ये भी कहा कि बुंदेलखंड किसानों की आत्महत्याओं

को लेकर लगातार चर्चा में रहा है। यहां की जमीनी हकीकत आज देश के विदर्भ क्षेत्र से भी बुरी हो गई है।  यहां किसानों को सिंचाई सुविधा के विकास की जरूरत थी पर पिछले चार सालों में राज्य सरकार ने महज दावे किए। राज्य

सरकार के वर्तमान बजट को उन्होंने चुनावी करार दिया। कहा कि राज्य सरकार ने चार वर्षों में इतना बजट बुंदेलखंड के किसानाें के लिए नहीं घोषित किया जितना इस बार किया। जेएनयू में घटी घटना को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इस दौरान दिनेश शुक्ला, पार्टी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, महेंद्र वर्मा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आदि उपस्थित रहे।

‘झूठों की सरकार की सदस्य हैं अनुप्रिया’
अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के केंद्र से बुंदेलखंड के लिए राज्य सरकार को सहायता भेजने और यूपी सीएम को झूठा कहने पर सियासी पारा गर्मा गया। इस पर रविवार को जालौन दौरे पर आए समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश उत्तम ने जवाबी हमला बोला कि केंद्र में झूठों की सरकार है और अनुप्रिया उसकी सदस्य हैं। मुख्यमंत्री को इसके लिए किसी श्वेतपत्र की जरूरत नहीं है।

कहा कि समाजवादी पार्टी ने वित्तीय वर्ष 2016-17 के तहत इस बार बुंदेलखंड के सूखा पीड़ित किसानों को तीन गुणा बजट आवंटित किया है। साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ाए हैं। इसके अलावा बुंदेलखंड के अलावा प्रदेश के 50 जिलों के सूखा क्षेत्रों में भी सिंचाई सुविधा के विकास पर जोर दिया गया है। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर केंद्र की

भाजपा सरकार और इसके घटक भ्रांति फैला रहे हैं और प्रदेश सरकार को बदनाम कर रहे हैं। इस झूठों की सरकार की अनुप्रिया भी एक सदस्य हैं। इसलिए उनसे सत्य की अपेक्षा नहीं की जा सकती। हाल ही में हुए उपचुनावों में विधानसभा की तीन सीटों में से दो के सपा के हाथ से फिसल जाने के सवाल पर कहा कि सीटें गईं पर सपा के मत का प्रतिशत बढ़ा है। वर्ष 2012 से अब तक सभी उपचुनावों, ग्राम पंचायत, जिला पंचायत और अन्य चुनावों में सपा ने

अपना परचम लहराया है। विधानसभा चुनाव में भी सपा पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष चौधरी धीरेंद्र, श्रीरामपाल, प्रल्युव्य निरंजन, सिद्धार्थ यादव, उमा जखौली, राजीव शर्मा, कमलेश राठौर, गिल्लू भिठारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed