फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Controversy over stopping people who brought food to the cowshed

Jalaun News: गोशाला में खाना लेकर पहुंचे लोगों को रोकने पर विवाद

Mon, 18 Aug 2025 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Controversy over stopping people who brought food to the cowshed
रामपुरा। जन्माष्टमी पर शनिवार को गोशाला में गोवंश को खाना खिलाने पहुंचे लोगों को रामपुरा नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके पति ने रोक दिया। इससे विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है, हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


जन्माष्टमी के दिन कान्हा गोशाला में गोसेवक गोवंश को फल खिलाने पहुंचे। इसकी जानकारी चेयरमैन गायत्री वर्मा व उनके पति ओमप्रकाश को जानकारी हुई तो दोनों भी नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ गोशाला पहुंच गए। गोसेवकों से कहा कि पहले एसडीएम से अनुमति लेकर आओ। इसके बाद ही अंदर जाने दिया जाएगा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा।
विज्ञापन

हिंदू महासभा के जिलामंत्री सूरज प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि वह साथियों के साथ जन्माष्टमी पर गोशाला में गोवंश को फल खिलाने गए थे। चेयरमैन व उनके पति ने अभद्रता कर अपमानित किया। यह नहीं वीडियो बना रहे एक लड़के को थप्पड़ तक मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गोसेवा आयोग के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता को जानकारी दी। इसके बाद डीएम से बात की गई। डीएम के आदेश पर तहसीलदार माधौगढ़ गौरव कुमार व स्थानीय पुलिस के सहयोग से गोसेवकों ने गोशाला के अंदर पहुंचकर गायों की हालत देखी व फल खिलाए। गोसेवकों की टीम ने गोशाला की बीमार गोवंश की मरहम पट्टी की।






इन लोगों द्वारा 15 दिनों से गोशाला में आना जाना लगा हुआ हैं। शनिवार को कुछ लड़के गोशाला का दरवाजा कूंदकर अंदर जा रहे थे। कर्मचारियों द्वारा मना किया गया। सूचना पर वह भी गोशाला पहुंची तो उक्त लोगों ने उनके साथ भी बदतमीजी की। न मैंने न मेरे पति ने किसी को मारापीटा न ही अभद्रता की गई। लगाए जा रहे आरोप असत्य व निराधार हैं।

गायत्री वर्मा, चेयरमैन नगर पंचायत रामपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed