फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Contractor scuffles JE after being exposed for rigging

धांधली बताने पर ठेकेदार ने जेई से की हाथापाई

Fri, 08 Nov 2019 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Contractor scuffles JE after being exposed for rigging
कदौरा। कान्हा गोशाला में गुणवत्ता विहीन कार्य करने पर ठेकेदार को चेतावनी देना जेई को भारी पड़ गया। जेई का आरोप है कि पहले ठेकेदार ने फोन पर गालीगलौच की और फिर गोशाला आकर अभद्रता की, मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की जाएगी। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी हुई है, फिर भी तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि राजकुमार राठौर फर्म के ठेेकेदार रवि कुमार राठौर ने कान्हा गोशाला में छह माह पूर्व एक हाल का निर्माण कार्य कराया था। घटिया निर्माण की वजह से हाल का फर्श दो माह पहले ही धंस गया। पिछले माह गोशाला का निरीक्षण करने पहुंच एडीएम ने फर्श देख जेई को फटकार लगाते हुए जल्द ही फर्श ठीक कराने के निर्देश दिए थे। निर्देश के बाद जेई अभिषेक सचान ने गुरुवार को ठेकेदार को फोन कर फर्श ठीक कराने के लिए कहा। जेई का आरोप है जैसे ही ठेकेदार से फर्श ठीक कराने के लिए कहा तो वह फोन पर ही गालियां देने लगा और थोड़ी देर बाद ही साथियों के साथ गोशाला में आ गया।
विज्ञापन

गोशाला में आते ही उसने हाथापाई शुरू कर दी। गोशाला में मौजूद कर्मियों ने बीच बचाव किया तो ठेकेदार और उग्र हो गया। घटना की वीडियो सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई है। जेई का आरोप है कि ठेकेदार का एक रिश्तेदार एक प्रशासनिक पद पर तैनात है, जिससे ठेकेदार दबंगई करता है और आए दिन किसी न किसी मामले में लेकर पालिका के कर्मियों पर दबाव बनाता है। उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की जाएगी। वहीं पालिका ईओ का कहना है कि ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा जा रहा है। अभद्रता की घटना का बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर मिलते ही ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed