फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Contractor changing worn out wires was assaulted, power supply to 50 houses disrupted

Jalaun News: जर्जर तार बदल रहे ठेकेदार के साथ मारपीट, 50 घरों की सप्लाई ठप

Sun, 25 Aug 2024 02:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 25 Aug 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Contractor changing worn out wires was assaulted, power supply to 50 houses disrupted
उरई। शहर के महावीर पुरा में एक गली की जर्जर तारों को बदला जा रहा था। इसी बीच ट्रैक्टर निकालने को लेकर बिजली ठेकेदार और मोहल्ले के लोगों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की ठेकेदार के साथ मारपीट कर दी गई।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के महावीरपुरा की एक गली की कई जर्जर खंभे और केबल बदले जा रहे थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जर्जर तारों को खंभों से नीचे उतार दिया गया। इसी बीच मोहल्ले के एक व्यक्ति का ट्रैक्टर उधर से गुजरा तो केबल पड़ा देख हटाने के लिए विवाद करने लगा। बिजली ठेकेदार सुनील व्यास का आरोप है कि उसने ट्रैक्टर दूसरी गली से निकालने के लिए कहा पर वह नहीं माना।
विज्ञापन

उसने तारों के ऊपर से ट्रैक्टर निकालने की जिद की। तभी नोकझोंक विवाद में बदल गई और उसके साथ मारपीट कर दी गई। जिससे उसको गंभीर चोट आईं। उसने आरोप लगाया कि वह अकेला था। चार पांच लोगों ने उसे इतना मारा कि उसका हाथ टूट गया है। उसने बताया कि उसने कोतवाली में शिकायत की है। वहीं मारपीट की घटना के बाद मौके से सभी कर्मचारी वह से चले गए और जर्जर तार सड़क पर पड़े रहे। जिसके चलते करीब 50 घरों की सप्लाई ठप हो गई। जेई मुकुल वर्मा ने बताया कि सुबह नौ बजे से काम शुरू करवाया गया था। ठेकेदार के साथ मारपीट कर दी गई। जिससे काम रुक गया है। उसको देर रात तक पूरा करवा लिया जाएगा। मोहल्ले के लोगों ने दूसरी गली से केबल डालकर सप्लाई चालू कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed