फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Contract sealed, Munadi also got apprehended on the possibility of adulterated liquor

मिलावटी शराब की आशंका पर ठेका सील, मुनादी भी करवाई

Thu, 18 Mar 2021 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Contract sealed, Munadi also got apprehended on the possibility of adulterated liquor
कदौरा में मुनादी की तैयारी में खड़ी आबकारी की टीम - फोटो : ORAI
कोंच। जनपद में आटा के बाद अब हमीरपुर में शराब से हुई मौतों के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस प्रशासन और आबाकारी की टीमों ने पूरे दिन सरकारी ठेकों पर चेकिंग अभियान चलाए। जगह-जगह अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ मुनादी कराई और पोस्टर भी चस्पा किए। कोंच में तो मिलावट की आशंका पर न सिर्फ ठेके को ही सील किया गया बल्कि उसके सेल्समैन को भी तत्काल ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम अशोक कुमार और सीओ राहुल पांडे ने आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ कैलिया और सामी के देसी शराब ठेकों पर जांच पड़ताल की। कैलिया ठेके पर तमाम खामियां मिली थीं। ठेके पर मिलावटी शराब की बिक्री की आशंका के अलावा ओवररेटिंग आदि पर शराब बेची जा रही थी। आबकारी विभाग के इंसपेक्टर पीपी टंडन ने बताया कि शराब का नमूना जांच के लिए भेजा गया हैै।
विज्ञापन

कैलिया पुलिस ने धोखाधड़ी कर देसी शराब में मिलावट कर बिक्री करने पर कौशल किशोर निवासी नदीगांव व आशुतोष निवासी खैराबर को भी हिरासत में लिया है। कहना है कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। आबकारी इंस्पेक्टर के मुताबिक यदि जांच रिपोर्ट में मिलावटी शराब पाई तो न सिर्फ ठेका निरस्त किया जाएगा बल्कि उसके संचालक के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कदौरा व आटा संवाद के अनुसार, आबकारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि बुधवार को हमीरपुर से सटे कटौरा और आटा थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत गांवों में मुनादी कराई गई और पोस्टर भी चस्पा किए गए। ग्रामीणों को बताया गया कि अवैध शराब की खरीद किसी कीमत पर न करें, बल्कि ऐसे विक्रेताओं की शिकायत संबंधित थाना पुलिस से करें, ताकि उन पर कड़ी कार्रवाई की जा सके। टीम ने भेड़ी खुर्द, बड़ागांव, पथरेहटा और रघुरामपुर आदि ग्रामीण इलाकों में सघन चेकिंग की। इस दौरान जीतेंद्र कुमार श्रीवास के अलावा आटा और कदौरा थानों का फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed