{"_id":"6484bd1d07b965d774088bc6","slug":"container-collided-with-the-dumper-the-operator-died-orai-news-c-12-1-279032-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun Accident: कंटेनर ने डंपर में मारी टक्कर, परिचालक की मौत और चालक घायल, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun Accident: कंटेनर ने डंपर में मारी टक्कर, परिचालक की मौत और चालक घायल, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Sat, 10 Jun 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:42 PM IST
सार
थानाध्यक्ष अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि डंपर व कंटेनर औरैया की ओर जा रहे थे। तभी एक्सप्रेस वे के पाइंट 226.5 पर हादसा हो गया। कंटेनर व डंपर में बालू भरी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर जा रहे डंपर में कंटेनर ने टक्कर मार दी। जिससे परिचालक की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गोरा राठौर गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर शनिवार की सुबह कंटेनर ने डंपर में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें कंटेनर चालक टूंडला निवासी ओमप्रकाश (50) परिचालक भावली सिरसागंज निवासी ब्रजेश कुमार (40) गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल चालक व परिचालक को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने परिचालक ब्रजेश को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि डंपर व कंटेनर औरैया की ओर जा रहे थे। तभी एक्सप्रेस वे के पाइंट 226.5 पर हादसा हो गया। कंटेनर व डंपर में बालू भरी थी।
विज्ञापन