फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Construction of service lane should be completed in 15 days: Chief Secretary

15 दिनों में पूर्ण हो सर्विस लेन का निर्माण कार्य : मुख्य सचिव

Sun, 06 Oct 2019 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Construction of service lane should be completed in 15 days: Chief Secretary
डीएम मन्नान अख्तर से जानकारी लेते मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी - फोटो : ORAI
उरई/कालपी। झांसी जाते समय मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी शनिवार सुबह कालपी के सर्किट हाउस में रुके। करीब आधा घंटे रुके प्रमुख सचिव ने अधिकारियों से वार्ता कर जिले में विकास कार्यंो की हकीकत परखी। उन्होंने आलाधिकारियों को कालपी के अधूरे हाईवे को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। वहीं बाढ़ की स्थिति का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

बता दें कि लखनऊ से झांसी जाते वक्त बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कालपी में मुख्य सचिव करीब आधा घंटा तक रुके। जैसे ही वह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पहुंचे वैसे ही पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया। इसके साथ ही डीएम डा. मन्नान अख्तर, एसपी डा. सतीश कुमार, एसडीएम कौशल कुमार ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रमुख सचिव ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास की स्थिति का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने जनपद के विकास, स्वच्छता अभियान, शौचालय योजना, एक उत्पाद एक जनपद योजना, सौभाग्य योजना आदि के विषय में विस्तृत जानकारियां ली।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन के गो सरंक्षण व गोशालाओं की स्थिति के विषय में अधिकारियों से पूछा। प्रमुख सचिव के केंद्र बिंदु में कालपी का जाम रहा। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि इस समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण करें। हाईवे की जाम की वजह से झांसी कानपुर के यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कहा कि हाइवे निर्माण में तेजी के लिए हर संभव कदम उठाए। जब तक ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो रहा है जब तक सर्विस लेन के निर्माण कार्य पूर्ण कराए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि हर हाल में 15 दिनों के अंदर सर्विस लेन का निर्माणकार्य पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने नगर पालिका के स्वस्च्छता अभियान के विषय में पूछा। जिस पर अधिकारियों ने बताया कि नगर में स्वच्छता अभियान सफ लता पूर्वक चलाया जा रहा है। नगर में आधा दर्जन मलिन बस्तियां हैं। जिनमें सामुदायिक शौचालय तथा सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया जा चुका है। नगर के सभी 25 वार्ड खुले शौचालय से मुक्त हो चुके हैं। इसके बाद उन्होंने डीएम से बाढ़ क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया और बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed