{"_id":"5f0372a18ebc3ea17911125e","slug":"conservation-is-also-necessary-after-planting-plants-orai-news-knp5697186166","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधे लगाने के बाद संरक्षण भी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधे लगाने के बाद संरक्षण भी जरूरी
विज्ञापन
माधौगढ़ में पौधरोपण करते अरविंद चौहान
- फोटो : ORAI
माधौगढ़/एट। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधे लगाना बहुत जरूरी है। पौधे लगाने के बाद उनका संरक्षण भी करें, तभी हम आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ पर्यावरण दे सकते हैं। यह बात माधौगढ़ के जायघा गांव में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के प्रतिनिधि अरविंद सिंह चौहान ने कही।
उन्होंने कहा कि सभी को पर्यावरण की सुरक्षा हेतु पौध लगाना आवश्यक है। फिर प्रतिनिधि अरविंद सिंह चौहान ने जायघा में भाजपा के जिला मंत्री ज्योतिष सिंह, एपीओ ब्रजेश कुमार, अंकुर सिंह, उमंग सेंगर, बीडीओ ओमप्रकाश दुबे की मौजूदगी में पौधरोपण किया। उधर एट में वन महोत्सव अभियान के दूसरे दिन रामलखन महाविद्यालय एट में एनएसएस की छात्र-छात्राओं ने वातावरण स्वच्छ रखने की शपथ ली। विद्यालय परिसर में प्रभारी निरीक्षक एट कमलेश कुमार प्रजापति, मंजू पटेल, छात्र-छात्राओं ने बिगड़ रहे पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने एवं वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधरोपण करने का संकल्प दोहराया। इस दौरान सुरेंद्र पटेल,दीपक समाधिया, विकास प्रजापति, जगदीश प्रसाद आदि रहे।
पोषण करने का संकल्प लेकर रोपे पौधेे
कोंच। विकास खंड कोंच के ग्राम चमरसेना में एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने पौधे लगाते हुए कहा कि आज पर्यावरण असंतुलन का मुख्य कारण वृक्षों की अंधाधुंध कटान है, इस असंतुलन को दूर करने का एक ही उपाय है पौधरोपण और रोपे गए पौधों का समुचित पोषण। एडीओ विपिन गुप्ता, सचिव पूनम राजपूत आदि मौजूद रहे। ग्राम विरगुवां बुजुर्ग के इंगलिश मीडियम सरकारी स्कूल में जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन, उनके प्रतिनिधि देवेंद्र निरंजन, एसडीएम अशोक कुमार, प्रधान जितेंद्र यादव, शिक्षक केके यादव के अलावा गांव के कई लोगों ने पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया। विकास खंड कोंच के गांव कौशलपुर, छिरावली, चदुर्रा, बस्ती, भदेवरा, अटा सहित कई गांवों में पौधे रोपे गए। इधर, ब्लॉक परिसर में विधायक मूलचंद्र निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेंद्र निरंजन, ब्लॉक प्रमुख ऐंद्रकुमार सिंह निरंजन, बीडीओ शुभम ने पौधरोपण किया। नगर पालिकाध्यक्ष सरिता वर्मा व ईओ बुद्धि प्रकाश ने भी पौधे लगाए।