{"_id":"683f46bfb12c390206088388","slug":"congress-will-take-the-issue-of-hindustan-unilever-employees-to-rahul-gandhi-orai-news-c-224-1-ori1005-130127-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: हिंदुस्तान यूनिलीवर कर्मचारियों का मामला राहुल गांधी तक पहुंचाएगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: हिंदुस्तान यूनिलीवर कर्मचारियों का मामला राहुल गांधी तक पहुंचाएगी कांग्रेस
विज्ञापन
उरई। कांग्रेस की जिला एवं शहर इकाई की मासिक बैठक मंगलवार को पार्टी कार्यालय शहीद भवन में हुई। बैठक में हिंदुस्तान यूनिलीवर फैक्ट्री के बंद होने के मुद्दे पर चर्चा की गई। साथ ही तय किया कि इस मामले को लेकर राहुल गांधी को पत्र लिखा जाएगा। वह इस गंभीर विषय को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगे ताकि, कर्मचारियों को उनका अधिकार और न्याय मिल सके।
जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर ने संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं जिले के राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व वरिष्ठ समन्वयक बृजेंद्र व्यास डमडम महाराज ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं। सभी को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहना चाहिए। समन्वयक साकेत बिहारी मिश्रा ने आगामी कार्यक्रमों की रणनीति साझा की और सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण और सहभागिता की अपेक्षा जताई।
पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा ने कहा कि हमारा संगठन प्रत्येक सदस्य की सक्रियता और समर्पण से मजबूत होगा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने कहा कि शहर में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए संगठन के माध्यम से बूथ स्तर तक मजबूती लाएंगे। बैठक में शकुंतला पटेल, सुरेश शांडिल्य, अनुज मिश्रा, चौधरी श्याम सुंदर, रेहान सिद्दीकी, लक्ष्मीनारायण चतुर्वेदी, विजयलक्ष्मी, जाहिदा बेगम, बशारत हाशमी, अनिल पटेरिया आदि रहे।