फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Congress will fight elections with full force

चुनाव पूरी दमखम से लड़ेगी कांग्रेस

Mon, 14 Jun 2021 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Congress will fight elections with full force
उरई। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने ब्लाक स्तर के पदाधिकारियों के साथ संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की। कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव पार्टी पूरी दमखम से लड़ेगी। कार्यकर्ता लोगों से जुड़ाव बढ़ाए और पार्टी को मजबूती देने का काम करें।
विज्ञापन

सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय में नदीगांव, कोंच, माधौगढ़, रामपुरा व डकोर ब्लाक के पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल एवं प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया बैठक की। दोनों नेताओं ने कहा कि 10 दिन में सभी ब्लॉक एवं न्याय पंचायत और गांव-गांव में जाकर ग्राम कांग्रेस का गठन कर न्याय पंचायत की कमेटियां बना ली जाएं।
विज्ञापन

15 दिन बाद प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी न्याय पंचायत की कमेटियों के द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करेंगी। कहा कि दवा वितरण में सभी ब्लॉक अध्यक्ष राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से भेजे गए बधाईपत्र प्रधान और बीडीसी को वितरित करें। पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, प्रदेश सचिव जेपी पाल, यूपी सोशल मीडिया अध्यक्ष अभय पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार का किसानों के प्रति रवैया निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा, डॉ. रेहान सिद्दीकी, चौधरी श्याम सुंदर, अरविंद सेंगर, लालू शेख, करन सिंह, अयूब अंसारी ने भी विचार रखें। अमर सिंह जांगड, राजेंद्र तिवारी, एलएन व्यास, अजय बरार, सुधीर शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, मोहित शर्मा, आदित्य मिश्रा, संजीव तिवारी, अभिषेक पाठक, देवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के लिए अपनी नीतियों की समीक्षा करनी होगी। यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने ग्राम लौना में हुई समीक्षा बैठक में कही। प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।

इसमें सुधार की जरूरत है। जेपी पाल, राजीव नारायण मिश्रा ने भी विचार रखे। प्रधान प्रतिनिधि बलवान कुशवाहा व बीडीसी जितेंद्र दोहरे ने पार्टी की सदस्यता ली। बैठक में शैलेंद्र व्यास, सुरेंद्र सरसेला, प्रभुदयाल बौद्ध, गोलू राजावत, बलराम, प्रवेंद्र पटेल, महेंद्र वर्मा, सत्तू महाराज, अशोक दोहरे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed