{"_id":"624b35f952cc757c7857bcc8","slug":"compromise-paramarsh-centre-khushal-parwar-orai-news-knp6893436147","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दंपतियों में हुआ समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दंपतियों में हुआ समझौता
विज्ञापन
समझौता के बाद परामर्श केंद्र में खड़े दंपती
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में सोमवार को टीम के सदस्यों ने दंपतियों के बीच चल रहे विवाद के छह मामलों में समझौता करा दिया। लंबे समय से अलग रह रहे दंपती फिर साथ रहने को राजी हो गए।
परामर्श केंद्र प्रभारी रानी गुप्ता ने बताया कि कोंच के तिलक नगर निवासी सतीश कुमार जाटव का पत्नी पूनम से लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों अलग-अलग रह रहे थे। माधौगढ़ की आशा और हृदेशाह जालौन निवासी गोलू में भी विवाद था।
उरई के बरहा निवासी सरिता का रापटगंज जालौन निवासी पति अमित से अनबन थी। अमन निवासी रगौली उरई व प्रियंका निवासी गिरदेपुरवा माधौगढ़, अंजना निवासी ग्राम रवां जालौन व पवन बुधौलिया निवासी रावतान जालौन और रामवती निवासी सुशील नगर उरई व सिद्ध प्रकाश निवासी सरसई डेरा थाना आटा भी विवाद के कारण एक-दूसरे से अलग रह रहे थे।
विज्ञापन
मामला परामर्श केंद्र में आने के बाद सदस्यों ने दोनों पक्षों के लोगों को बुलाकर उनकी समस्याएं सुनीं। एक-दूसरे के गिले शिकवे दूर कराए। इसके बाद दंपती साथ रहने को राजी हो गए।
फिर साथ रहने की कसमें खाकर दंपती हंसी-खुशी घरों को रवाना हो गए। इस दौरान केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक रानी गुप्ता, महिला सिपाही प्रियंका, उर्मिला, सदस्य मंजू रानी, भानुप्रकाश, नसीम खान, विनोद पाठक भी मौजूद रहे।