{"_id":"62ba012b919de0057c4cd2ad","slug":"community-health-center-can-be-built-in-et-orai-news-knp7046407133","type":"story","status":"publish","title_hn":"एट नगर पंचायत को मिल सकती है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एट नगर पंचायत को मिल सकती है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एट (जालौन)। एट नगर पंचायत वासियों को शीघ्र ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात मिल सकती है। शासन के प्रस्ताव पर स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे रिपोर्ट भेज दी है। अस्पताल खुलने से स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी।
सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा के प्रयासों से एट को नगर पंचायत का दर्जा मिल चुका है। अब स्थानीय स्तर पर सुविधाओं की बढ़ोत्तरी की जा रही है। जिसके क्रम में शासन से सीएचसी के लिए स्वास्थ्य विभाग से सर्वे कराकर प्रस्ताव मांगा है। इस पर पिंडारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कमलेश राजपूत ने सर्वे रिपोर्ट तैयार कर शासन भेज दी है।
एट। नगर पंचायत में तैनात ईओ प्रदुमन कुमार ने बताया कि अगर स्वास्थ्य विभाग अस्पताल खोलने के लिए जमीन की मांग करता है तो लेखपाल के सहयोग से पैमाइश कराकर उपलब्ध करा दी जाएगी।