{"_id":"5daf4faa8ebc3e93b24e5048","slug":"committee-will-be-formed-to-check-road-quality-orai-news-knp5214409191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों की गुणवत्ता जांचेगी कमेटी, होगी वीडियोग्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों की गुणवत्ता जांचेगी कमेटी, होगी वीडियोग्राफी
विज्ञापन
नगर पालिका की बैठक लेते विधायक गौरी शंकर वर्मा व पालिकाध्यक्ष को समस्या बताता सदस्य
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सभासदों ने जब सड़कों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए तो उन्हें यह कहकर शांत कराया गया कि सड़कों की जांच को लेकर कमेटी बनाई जाएगी। यही नहीं किसी वार्ड में सड़क बनाने से पहले सभासदों की राय ली जाएगी। सड़क बनने से पहले वीडियोग्राफी होगी और सड़क बनने के बाद वीडियोग्राफी करने के बाद ही ठेकेदार का भुगतान किया जाएगा।
पालिका सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने आश्वासन दिया कि वे नगर के विकास के लिए जो भी संभव होगा, शासन से मदद दिलाने का काम करेंगे। पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा ने कहा कि जिन वार्ड के सभासदों ने समस्याएं बताई है, उनका जल्द निराकरण किया जाएगा। ईओ संजय कुमार ने 47.30 करोड़ की आय व्यय का ब्योरा दिया।
वार्ड 32 के सभासद सुरेंद्र सोनी व वार्ड 22 के सभासद जयशंकर द्विवेदी ने हाउसटैक्स के निर्धारण में मनमानी करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। वार्ड 27 के सभासद राजू ने सफाई व्यवस्था के लिए लाखों रुपये खर्च हो रहे है लेकिन आए दिन सफाई न होने की शिकायत आ रही है। लाखों रुपये की सफाई सामग्री खरीद तो ली गई है लेकिन उनका उपयोग नहीं हो रहा है। वार्ड पांच के सभासद शैलेंद्र श्रीवास ने कहा कि जिन सड़कों का टेंडर 15 फीसदी ब्लो (नीचे) डाला गया है, उन सभी सड़कों की जांच कराई जाए।