फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Collective efforts of farmers, made cattle fence

किसानों का सामूहिक प्रयास, खुद बना लिया मवेशियों का बाड़ा

Wed, 27 Nov 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Collective efforts of farmers, made cattle fence
आटा में पशुबाड़े में बंद मवेशी। - फोटो : ORAI
आटा (जालौन)। अन्ना मवेशियों के झुंड से परेशान किसानों ने जब प्रशासन को हाथ पर हाथ धरे देखा तो फसलों का और नुकसान कराने के बजाए उन्होंने स्वयं ही प्रयास करने शुरू कर दिए हैं। परासन के किसानों ने आपस में मिलकर गांव के बाहर जानवरों का बाड़ा बनाया और फिर उसके बाहर चारों ओर झाड़ झंखाड़ लगाकर रास्ता बंद कर दिया है और अब चंदा कर मवेशियों के लिए पानी चारे का इंतजाम कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि स्कूल, पंचायत भवन में मवेशियों को बंद कर कानून का उल्लंघन नहीं करना चाहते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि आटा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से अन्ना मवेशी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जबकि अधिकारी हैं कि सिर्फ अधूरी गोशालाओं का निरीक्षण ही कर रहे हैं, जिससे समस्या दिन पर दिन विकराल होती जा रही है। किसानों ने बताया कि रविवार की रात भी अन्ना मवेशी फसल चट कर गए थे। कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई पर हर बार अभी बन रही गोशाला, जल्द बन रही गोशाला के ही आश्वासन मिल रहे थे।
विज्ञापन

परासन गांव के किसान रामसजीवन, हरिकीसुन आदि ने बताया कि क्षेत्र में करीब 1500 से 2000 अन्ना मवेशी है, जिनके लिए फिलहाल में कोई भी गोशाला चालू नहीं है। जो एक दो गोशालाएं चल भी रही हैं वहां चारा-पानी के इंतजाम आधे अधूरे हैं। इस कारण मवेशी खेतों में घुसे रहे हैं। धर्मपाल, मुन्ना, शिवकुमार, परमानंद, गोपीचरन, मूलचंद आदि किसानों ने बताया कि अन्ना मवेशियों से अपनी फसल को बचाने के लिए सभी ने मिलकर जंगलों से झाड़ झंखाड़ एकत्र कर जानवरों का बाड़ा बनाया और उसी में अब अन्ना मवेशियों को रखकर बारी बारी से उनकी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed