{"_id":"621d16ed4f42f3517935ab6f","slug":"collected-goods-worth-five-lakhs-including-one-and-a-half-lakh-cash-from-the-farmer-s-house-orai-news-knp683134686","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर से डेढ़ लाख नकदी समेत पांच लाख का माल समेटा--","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के घर से डेढ़ लाख नकदी समेत पांच लाख का माल समेटा--
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। थाना क्षेत्र के उदनपुर गांव में पड़ोसी के घर का ताला तोड़कर किसान के घर में घुसकर चोर डेढ़ लाख रुपये, जेवरात समेत पांच लाख से अधिक का माल समेट ले गए। किसान की दो बेटियों का सोमवार को तिलक जाना था, जो चोरी की घटना के चलते टल गया। देर शाम तक पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
उदनपुर गांव निवासी राम सिंह खेतीबाड़ी करते हैं। उनकी बेटी प्रीति और पुष्पा की शादी की तैयारी घर में चल रही है। सोमवार को परिजनों को दोनों का तिलक लेकर जाना था। रविवार रात राम सिंह परिजनों के साथ घर में सोये थे। देर रात चोर पड़ोसी के घर का ताला तोड़कर छत के रास्ते राम सिंह के घर में घुस आए। चोर यहां कमरे में रखे बक्से उठाकर ले गए। घर से एक किलोमीटर दूर खेतों में ले जाकर बक्सों से डेढ़ लाख रुपये और साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक के जेवर लेकर चोर भाग गए। बक्से और अन्य सामान खेतों में ही छोड़ गए। सोमवार सुबह नींद खुलने पर राम सिंह को बक्से गायब मिले तो उनके होश उड़ गए। घर में चोरी होने की वजह से राम सिंह की दोनों बेटियों का तिलक टल गया। थाना प्रभारी उमाकांत ओझा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
होमगार्ड के घर से लाखों की नकदी व गहने चोरी
माधौगढ़। कोतवाली इलाके में शनिवार देर रात चोरों ने एक होमगार्ड के घर से 2.60 लाख रुपये व जेवरों समेत लाखों का माल पार कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद रविवार देर रात अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भंगा गांव निवासी जितेंद्र कुशवाहा होमगार्ड हैं। शनिवार रात वह जालौन कोतवाली में ड्यूटी पर थे। घर पर पत्नी निशा व मां कुंती देवी थीं। देर रात घर के पीछे के रास्ते से घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखे 2.60 लाख रुपये, सोने के दो हार, 11 अंगूठी, आठ चूड़ी बृजबाला समेत लगभग छह लाख का सामान पार कर दिया। होमगार्ड की सूचना पर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार अवस्थी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। होमगार्ड ने बताया कि मटर बेचने से आए 2.60 लाख रुपये घर पर रखे थे। पिछले साल भाई की शादी हुई थी, उसका रखा जेवर चोर ले गए हैं। रविवार देर शाम तक चली जांच के बाद थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
ग्रामीणों के दौड़ाने पर बाइक व माल छोड़कर भागे चोर
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुरा गांव में ट्यूबवेल से स्टार्टर व अन्य सामान चुराकर भाग रहे चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। भीड़ को पीछा करता देख चोर बाइक व चोरी का सामान छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बाइक व चोरी का सामान कब्जे में लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुरा गांव निवासी किसान महेश कुमार निरंजन का उरगांव मौजा स्थित खेत में ट्यूबवेल लगा है। रविवार की रात चोरों ने स्टार्टर व इलेक्ट्रानिक कांटा समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। उसी दौरान महेश ट्यूबवेल पर पहुंच गए। सामान गायब देखकर उसने ग्रामीणों के साथ मिलकर चोरों का पीछा किया। भीड़ को पीछा करता देख चोर अपनी बाइक, स्टार्टर, कांटा व अन्य सामान छोड़कर भाग गए। पुलिस के मुताबिक मामला दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।