फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   cm yogi adityanath conducts aerial survey of flood affected areas in hamirpur and jalaun

यूपी: हमीरपुर-जालौन में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सीएम ने किया हवाई सर्वेक्षण, बोले- राहत में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी

Tue, 10 Aug 2021 07:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर\जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर\जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 10 Aug 2021 07:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने राशन सामग्री देकर लोगों का हालचाल जाना। दो नदियों के बीच बसे हमीरपुर शहर को बाढ़ के खतरे से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम कराए जाने की घोषणा की।

विज्ञापन
cm yogi adityanath conducts aerial survey of flood affected areas in hamirpur and jalaun
जालौन पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी के जिलों में बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत कार्य जारी है। जलस्तर घटने से सभी जिलों में राहत महसूस की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यमुना और बेतवा में उफान से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावितों की मदद में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने राशन सामग्री देकर लोगों का हालचाल जाना। दो नदियों के बीच बसे हमीरपुर शहर को बाढ़ के खतरे से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम कराए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन


नावों की व्यवस्था और नोडल अधिकारी तैनाती का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को महोबा में आयोजित उज्ज्वला-2 शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 2:20 बजे से हमीरपुर जिले में बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


3:10 बजे हमीरपुर कलक्ट्रेट सभागार में 50 बाढ़ पीड़ितों को राशन वितरण किया। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में डाक्टरों की टीम व नोडल अधिकारी की तैनाती और एक-एक नाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।


सभी प्रभावितों को तत्काल राहत सामग्री व मवेशियों को भूसा देने की बात कही। चोरी की घटनाएं रोकने के लिए पुलिस को पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। इसके बाद पत्रकार वार्ता में बोले, यमुना व बेतवा नदियों से हमीरपुर को बाढ़ से बचाने के लिए परियोजना बनाकर स्थायी समाधान कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उधर, बांदा, जालौन, हमीरपुर, उन्नाव, इटावा, औरैया, फतेहपुर और फर्रुखाबाद में नदियों का जलस्तर कम होने से लोगों ने राहत महसूस की है। प्रशासन की ओर से राहत कार्य जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed