{"_id":"51ca820279ce39d4e322ad57ad3be062","slug":"cm-s-private-secretary-arrived-saw-projects-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के निजी सचिव पहुंचे, देखीं परियोजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के निजी सचिव पहुंचे, देखीं परियोजनाएं
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रमुख सचिव ने बुधवार को कालपी
विज्ञापन
क्षेत्र की दो बड़ी परियोजनाओं का औचक निरीक्षण कर जिम्मेदार अधिकारियों को
आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कालपी के बाद हमीरपुर पहुंच सचिव ने नवनिर्मित
हमीरपुर से जोल्हूपुर मोड़ तक स्टेट हाईवे-91 का भी निरीक्षण किया। सीएम को
अपने 27 जनवरी के दौरे में इसका भी उद्घाटन करना है।
सूबे के सीएम अखिलेश यादव का 27 जनवरी को कालपी क्षेत्र में दौरा प्रस्तावित है। वह 50 मेगावाट के शांजापुर स्थित सोलर पावर प्लांट व जोल्हूपुर हमीरपुर फोरलेन सड़क परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इसको लेकर बुधवार सुबह 10.30 बजे लखनऊ से कालपी के डाक बंगले में सीएम के सचिव पार्थसारथी पहुंचे, जहां पहले से मौजूद डीएम रामगणेश, एसपी एन कोलांचि आदि ने उनका स्वागत किया। प्रमुख सचिव का काफिला शांजापुर गांव के नव निर्मित सोलर पावर प्लांट में पहुंचा जिसका सीएम को उद्घाटन करना है। प्रमुख सचिव ने प्लांट का अवलोकन किया।
इस दौरान हेलीपैड स्थल का शीर्ष अफसरों व इंजीनियरों ने मुआयना किया। प्रमुख सचिव ने अफसरों को निर्देश दिए कि व्यवस्थाओं में हीलाहवाली नहीं होनी चाहिए। पावर प्लांट के उपरांत शासन के प्रदेश सचिव का काफिला आटा पहुंचा और उन्होंने इंटर कालेज का परिसर का मुआयना किया।
डाक बंगला कालपी में डीएम समेत उच्च अधिकारियों के साथ बैठक में प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव ने कहा कि सीएम शांजापुर पावर प्लांट में हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। इसके लिए तैयारी कर लें। इसके बाद जिले के अधिकारी जोल्हूपुर मोड़ में सभा स्थल की जमीन के चयन करने में जुट गए। एडीएम आनंद कुमार, एएसपी शकील अहमद, एसडीएम गोरेलाल शुक्ला,
सीओ महेद्र कुमार, कोतवाल दयाशंकर, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता बीके गुप्ता, अधिशासी अभियंता एसपी ओझा, एई एनके याज्ञिक आदि मौजूद रहे। सचिव ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के गवाह चंदेल कालीन दुर्ग का अधिकारियों के साथ अवलोकन किया। डीएम रामगणेश, एसपी एन कोलांचि ने यहां की भौगोलिक स्थिति के बारे में बताया।
हमीरपुर संवाददाता के अनुसार हमीरपुर से जालौन को जोड़ने वाला स्टेट हाईवे-91 बनकर तैयार है। 55 किमी लंबे इस मार्ग के निर्माण में एक अरब 10 लाख की लागत आई है। मुख्यमंत्री इसका शीघ्र ही उद्घाटन करेंगे। जिले को जालौन जनपद से जोड़ने वाली सड़क पर मौरंग के ओवरलोड वाहन चलते हैं। इससे करीब 20 साल से कदौरा से लेकर जोल्हूपुर मोड़ तक
सड़क पर भारी भारी गड्ढे हो गए थे। इससे इस पर लोगों ने चलना तक बंद कर दिया था। इधर सपा सरकार ने इस मार्ग को स्टेट हाईवे-91 का दर्जा दे दिया। जालौन जिले के कदौरा से जोल्हूपुर मोड़ तक सड़क को सीसी बनाया गया है। ताकि
मौरंग भरे ट्रकों से इसके टूटने से बचाया जा सके। बुधवार को जिला मुख्यालय आए मुख्यमंत्री के निजी सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने कहा कि वह हमीरपुर और जालौन को जोड़ने वाली फोरलेन को देखने आए हैं। कहा कि मुख्यमंत्री इसका शीघ्र ही उद्घाटन करने वाले हैं। यह पूछे जाने पर की मुख्यमंत्री का कार्यक्रम कब रखा गया है वह बोले कि शीघ्र ही लगने वाला है।