फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Clouds had a lovely evening

बादलों ने सुहानी कर दी शाम

Sat, 02 Jul 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 02 Jul 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Clouds had a lovely evening
आसमान मेें छाए काले बादल। - फोटो : अमर उजाला
उमस भरी गर्मी झेल रहे शहरियों के लिए शनिवार का दिन राहत भरा रहा। सुबह से छाए बादलों ने गर्मी में सुकुन का अहसास कराया। वहीं, शाम को हल्की बारिश ने मौसम और भी सुहाना हो गया। लोगों ने सुहावने मौसम का जमकर लुत्फ उठाया। मौसम से किसानोें को भी उम्मीद जागी है। करीब 15 दिनों से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। सुबह से ही तेज धूप और उमस के कारण
विज्ञापन


लोग बेहाल हो उठे थे और आम दिनचर्या प्रभावित होने लगी थी। काले बादल उमड़, घुमड़ कर आते और गरज कर चले जा रहे थे। इससे एक बार फिर सूखा की संभावना को लेकर किसान परेशान था, इस मौसम में उमस व गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया था। राहत के बादल शनिवार को आए। सुबह से ही आसमान में बादल छा गए और दोपहर बाद रिमझिम बारिश शुरू हो गई। जिससे लोगों ने राहत की सांस
विज्ञापन


ली। इससे मौसम में गर्माहट कुछ कम महसूस की गई। दिन भर बादल छाए रहने के बाद शाम तकरीबन चार बजे हल्की बारिश शुरू हो गई। इसके बाद मौसम से उमस पूरी तरह गायब हो गई। इससे लोगों को काफी राहत मिली। मौसम सुहावना होने से लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया और सैर पर भी निकल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed