{"_id":"645bf9a0b8b30f9d0a069f24","slug":"clothing-caught-fire-from-lighter-scorched-orai-news-c-12-1-226751-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: लाइटर से कपड़ों में लगी आग, झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: लाइटर से कपड़ों में लगी आग, झुलसा
Thu, 11 May 2023 01:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 11 May 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उन्नाव। माखी थानाक्षेत्र के नयाखेड़ा में अधेड़ के कपड़ों में लाइटर से आग लग गई। जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
ग्राम पंचायत परेंदा के मजरा नयाखेड़ा निवासी सुरेश सिंह जेब में लाइटर डाले था। बैठने के दौरान दब गया और उसके कपड़ों में आग लग गई। परिजनों ने किसी तरह कंबल डालकर आग पर काबू पाया,लेकिन तब तक सुरेश गंभीर रूप से झुलस गया। बड़े बेटे मनोज सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार को शाम चार बजे पिता सुरेश घर पर ही थे। लाइटर की आग कपड़ों में लग गई। इससे पिता गंभीर रूप से झुलस गए। इसके बाद पहुंची पुलिस ने सुरेश को जिला अस्पताल पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन