फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Clothes and shoes found on the banks of the Nun River, elderly farmer missing

Jalaun News: नून नदी किनारे कपड़े-जूते मिले, वृद्ध किसान लापता

Mon, 05 Oct 2026 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Clothes and shoes found on the banks of the Nun River, elderly farmer missing
फोटो -05 नून नदी में किसान की खोजबीन करती एसडीआरएफ टीम। संवाद
कालपी। भैंस चराने गए सेवानिवृत्त डाककर्मी एवं किसान शनिवार दोपहर लापता हो गए। देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। नून नदी के किनारे खेतों में उनके कपड़े और जूते मिलने से नदी में डूबने की आशंका जताई गई। रविवार को प्रशासन ने एसडीआरएफ की मदद से नदी में खोज अभियान शुरू कराया, लेकिन देर शाम तक उनका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मगरौल गांव निवासी रामआसरे पांडेय (65) डाक विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद खेती-बाड़ी और पशुपालन करते थे। शनिवार दोपहर वह चार भैंसों को लेकर गांव के पास नून नदी के किनारे चराने गए थे। भैंसें तो वापस गांव पहुंच गईं, लेकिन रामआसरे घर नहीं लौटे। इस पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। गांव से कुछ दूर नदी किनारे खेतों में उनके कपड़े और जूते पड़े मिले। इससे परिजनों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई और नदी में डूबने की आशंका जताते हुए देर शाम पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


रविवार सुबह प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर नदी में खोज अभियान शुरू कराया। दिनभर टीम ने नदी में काफी तलाश की, लेकिन रामआसरे का कोई सुराग नहीं मिला। एसडीएम विनय कुमार मौर्य ने मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ के अभियान का जायजा लिया और परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम के अनुसार नायब तहसीलदार चंद्रमोहन शुक्ला की अगुआई में वृद्ध की तलाश कराई जा रही है। मौके पर राजस्व निरीक्षक और लेखपाल भी मौजूद हैं।
तेज बहाव के चलते यमुना तक पहुंचने की आशंका

नायब तहसीलदार चंद्रमोहन शुक्ला ने बताया कि सामान्य दिनों में नून नदी का जलस्तर इतना अधिक नहीं रहता कि उसमें डूबने की स्थिति बने, लेकिन हाल में हुई बारिश के कारण नदी का बहाव तेज है। ऐसे में वृद्ध के नदी के बहाव में बहकर यमुना तक पहुंचने की आशंका भी है।


29 अगस्त को भी युवक हुआ था लापता

नून नदी में डूबने की यह इस वर्ष पहली घटना नहीं है। इससे पहले 29 अगस्त को नगर के उदनपुरा मोहल्ला निवासी अशोक पुत्र हनुमान मछली का शिकार करने के दौरान नदी के गहरे पानी में समा गया था। प्रशासन ने उसकी भी काफी तलाश कराई थी, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed