फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Closing of bullion business in protest against Mathura

मथुराकांड के विरोध में सराफा कारोबार बंद

Sat, 20 May 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Sat, 20 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Closing of bullion business in protest against Mathura
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते सराफा व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में सराफा कारोबारी के यहां डकैती और हत्या की घटना से खफा सराफा व्यापारियों ने बाजार बंद आक्रोश जताया। पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कारोबारियों ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। कदौरा में सराफ से हुई लूट का भी खुलासा नहीं हो सका है। इसके बाद कारोबारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को देकर सराफा बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाने और पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की।

विज्ञापन


व्यापारियों की सुरक्षा की मांग को लेकर शुक्रवार को व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। मथुरा की घटना पर आक्रोश जताने के लिए व्यापारियों ने शुक्रवार को दुकानें बंद रखी। इसके बाद सराफा व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम किशोर गुप्ता के नेतृत्व में रामगुलाम कौशल, अनूप कुमार, प्रदीप कौशल, महेश चंद्र सहित दर्जनों व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर बताया कि प्रदेश में लगातार सराफा व्यापारियों पर हमले हो रहे हैं। पुलिस मूकदर्शक बनी है। कहीं सराफ को लूटा जा रहा है तो कहीं गोली मारी जा रही है। सराफा व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


पहले लखनऊ, फिर बनारस और अब मथुरा की घटना से सराफा कारोबारियों में दहशत बढ़ती जा रही है। यह भी बताया कि दो माह पूर्व कदौरा में सराफा कारोबारी को गोली मारकर हुई लूट का भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। प्रशासन भी व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। इतने दिनों बाद भी पुलिस एक भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी। मांग की कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो। शहर के  सराफा व्यापारियों की सुरक्षा बढ़ाई जाए। रात में कम से कम चार सिपाही गश्त पर लगाए जाएं। शहर के प्रत्येक चौराहों व सराफा बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाए। सिटी मजिस्ट्रेट ने उनकी समस्याओं का निराकरण कराने का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed