फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Class XII student committed suicide by hanging

बारहवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दी

Wed, 17 Aug 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Class XII student committed suicide by hanging
उरई। किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने जब उसके शव को फंदे पर लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उमरारखेड़ा निवासी कढ़ोरे अहिरवार की 12वीं पढ़ने वाली 17 वर्षीय पुत्री विनीता ने मंगलवार की सुबह घर के कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने जब उसके शव को देखा तो चीखपुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह शहर स्थित सरकारी इंटर कालेज में पढ़ती थी। पांच बहनों और दो भाई में छठवें नंबर की थी। पिता राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण पोषण करते है। मां गिरजादेवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शहर कोतवाल शिवकुमार सिंह का कहना है कि परिजन मौत की कोई वजह नहीं बता पा रहे है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed