फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Clash between female officer and police

महिला अफसर व पुलिस में हुई झड़प

Thu, 14 May 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Clash between female officer and police
कालपी। कोतवाली रोड पर लगी बैरिकेडिंग से निकलने को लेकर तहसील स्तरीय एक महिला अधिकारी व पुलिस कर्मियों के बीच बहस हो गई। पुलिसकर्मियों ने महिला अधिकारी की गाड़ी निकालने से साफ इंकार कर दिया, जिससे काफी देर गहमागहमी रही। स्थानीय प्रशासन के दखल के बाद महिला अधिकारी की गाड़ी निकल सकी।
विज्ञापन

बता दें कि रेड जोन एरिया होने की वजह से दुर्गा मंदिर चौराहे हाईवे से तहसील जाने वाले कोतवाली रोड में बैरिकेडिंग लगा दी गई है। गुरुवार को कोतवाली के उपनिरीक्षक पुलिस संग ड्यूटी कर रहे थे। करीब साढ़े दस बजे एक लग्जरी कार कालपी से आई और उस कार को पुलिस ने रोक लिया। इस पर कार में मौजूद महिला अधिकारी की पुलिस कर्मियों में नोकझोंक होने लगी।
विज्ञापन

महिला अधिकारी का आरोप है कि उन्होंने पुलिस कर्मियों को अपना पद बताकर तहसील स्थित कार्यालय में जाने की बात कही, लेकिन वह नहीं माने। वहीं पुलिसकर्मियों का आरोप है कि महिला ने रौब झाड़ते हुए बैरिकेडिंग हटाने के लिए कहा था, जब बताया कि यह रास्ता बंद है तो वह अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगी। मामले की सूचना स्थानीय प्रशासन को लगी। प्रशासन के दखल के बाद लगभग डेढ़ घंटे बाद इलाकाई पुलिस की गाड़ी जब आई तो, बैरिकेडिंग हटाकर महिला अधिकारी की गाड़ी निकाली गई। मामले को लेकर कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed