Orai: कोहरा न होने पर ही रात में चलेंगी बसें, फोरमैन की चालकों-परिचालकों के साथ बैठक
फोरमैन ने चालकों व परिचालकों के साथ बैठक कर कोहरे के दौरान बसों के संचालन में सर्तक रहने के निर्देश दिए। बता दें कि कोहरे का असर बसों और ट्रेनों के संचालन पर पड़ा।
विस्तार
उरई जिले में कोहरा न होने पर ही रात में बसें चलेंगी। एआरएम दुर्गाशंकर व फोरमैन ने चालक और परिचालकों को साथ बैठक कर कोहरे के दौरान बसों का संचालन सतर्कता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि रात में कोहरा होगा, तो किसी भी दशा में बसें संचालित न की जाए।
सर्दी और कोहरे को लेकर रोडवेज प्रशासन ने बसों के संचालन को लेकर कई दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। एआरएम ने बताया कि कोहरे को लेकर निर्धारित स्पीड का भी ध्यान रखा जाए। लंबी दूरी की बसों के संचालन में विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
उधर कोहरे का असर साफ दिखाई देना लगा है। लंबी दूरी की बसें देरी से आ रही है। उरई से कौशांबी, नदीगांव से गोरखपुर, उरई-बांदा-बनारस और उरई-हरिद्वार की रूट की कुछ बसों के समय बदले गए हैं। साथ ही, ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा है।
देर से आई ट्रेनें
कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा। पुष्पक, राप्ती सागर, पनवेल, छपरा मेल समेत अधिकांश ट्रेनें एक घंटे से ज्यादा देरी से आईं। इसके चलते सर्दी में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को हुई जो रात में ट्रेन पकड़ने के लिए आ गए थे लेकिन ट्रेन देरी से आईं।