{"_id":"5ebc35a88ebc3e907d082c8c","slug":"circuit-breaker-failed-electricity-disrupted-in-two-hundred-villages-orai-news-knp560006382","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्किट ब्रेकर फेल, दो सौ गांवों में बिजली बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्किट ब्रेकर फेल, दो सौ गांवों में बिजली बाधित
विज्ञापन
माधौगढ़। जालौन 132 केवी सब स्टेशन का सर्किट ब्रेकर खराब होने से मंगलवार की रात बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस सब स्टेशन से जुड़े चार फीडरों के करीब दो सैकड़ा गांव में बिजली गुल हो गई। कर्मचारियों ने रात से ही काम शुरू कर दिया। तब कहीं जाकर 13 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
जालौन के 132 केवी सब स्टेशन से माधौगढ़, रामपुरा, जगम्मनपुर व सिद्धपुरा को बिजली आपूर्ति की जाती है। माधौगढ़, रामपुरा के अलग फीडर और सद्धिपुरा के लिए अलग सर्किट ब्रेकर से बिजली आपूर्ति की जाती है। माधौगढ़ व रामपुरा का ब्रेकर एक वर्ष से फुंका पड़ा है। सिद्धपुरा वाले सर्किट ब्रेकर से सभी फीडरों को जोड़कर चलाया जा रहा है।
ओवरलोड के चलते मंगलवार रात सर्किट ब्रेकर फेल हो गया। इससे चार फीडरों के करीब 188 गांवों में आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली न होने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित रही। लोगों को इस गर्मी में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बाबत एसडीओ अभिषेक सोनकर का कहना है कि खराब सर्किट ब्रेकर की शिकायत उच्चाधिकारियों को भेजी जा चुकी है। फिलहाल सर्किट को ठीक कर दिया गया है और आपूर्ति बहाल हो गई है।