फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Children studying under a dilapidated roof, danger

जर्जर हाल स्कूलों में पढ़ रहे नौनिहाल, रहता है खतरा

Wed, 20 Jul 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Children studying under a dilapidated roof, danger
उरई/कदौरा। परिषदीय स्कूल की छत जर्जर होने से नौनिहालों की जान का खतरा बना हुआ है। बारिश में पानी छत से टपकता है। शिक्षकों का कहना है कि सभी कक्षाओं का यही हाल है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग स्कूलों में मिशन कायाकल्प के तहत सुधार का दावा कर रहा हैं। और जमीनी हकीकत कुछ और हैं। कदौरा कस्बे के मोहल्ला बम्हौरी के प्राथमिक विद्यालय में 81 बच्चे पंजीकृत हैं। इस स्कूल के कमरों, शौचालय की दीवारें पर दरारें पड़ गईं हैं। एकल कक्ष पूरी तरह जर्जर हो गया हैं। परिसर के पीछे झाड़ी, बबूल के पेड़ खड़े हैं बच्चे व शिक्षक शौचालय जाने में घबराते है।
विज्ञापन

इंचार्ज प्रधानाचार्य आशीष कुमार ने बताया कि बारिश में सभी कमरों में पानी टपकने लगता हैं। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना बीईओ कदौरा सहित नगर पंचायत कार्यालय को कई बार दी जा चुकी हैं। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया हैं। बारिश का पानी विद्यालय में घुस जाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए सचिन कुमार ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी। बच्चों को जर्जर छत के नीचे बैठने से रोका जाएगा।
जिले में है 1510 परिषदीय स्कूल
जिले में 959 प्राइमरी स्कूल, 322 उच्च प्राथमिक विद्यालय, 229 कंपोजिट विद्यालय समेत कुल 1510 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। वर्ष 2019 में कायाकल्प योजना शुरू की गई थी। इसके तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों को सुविधा संपन्न बनाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed