{"_id":"63fe49e56f03fc1c680f4954","slug":"children-showed-their-talent-by-making-models-in-the-science-fair-orai-news-c-12-1-102223-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: विज्ञान मेले में बच्चों ने मॉडल बनाकर दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: विज्ञान मेले में बच्चों ने मॉडल बनाकर दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बबीना में मंगलवार को पारस इंडिया एनजीओ एवं विजन आईएएस की ओर से विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों ने एक से बढ़कर एक म़ॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। मेले में कक्षा छह से लेकर 11वीं तक के बच्चों ने भागीदारी की। इस विज्ञान मेले का निरीक्षण डीएम चांदनी सिंह ने किया।
उन्होंने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए शिक्षकों को बच्चों को और बेहतर मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए।बच्चों ने विज्ञान मेले में हाईड्रोलिक क्रेन, सौर प्रणाली, डीएनए मॉडल, घर सुरक्षा मॉडल, ऊर्जा दक्ष रोड लाइट मॉडल, प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ आदि के मॉडल बनाकर उनके वैज्ञानिक पक्ष को विस्तार से समझाया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यम त्रिपाठी, पारस संस्था के विषय विशेषज्ञ गौरव मौर्य, पवन राजपूत, शैलेंद्र प्रजापति, मोनिका आनंद, शिवाकांत स्वर्णकार, वरुण वाजपेई, अमित भारती ने भी बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की। बता दें कि पिछले दिनों डीएम चांदनी सिंह ने इस विद्यालय की अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
उसके बाद पारस इंडिया एनजीओ, विजन आईएएस के साथ कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत अकादमिक एवं अवसंरचनात्मक सहयोग प्रदान कर रहें हैं।