फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Children of laborers will be shown the path of education

Jalaun News: मजदूरों के बच्चों को दिखाई जाएगी शिक्षा की राह

Fri, 07 Apr 2023 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Children of laborers will be shown the path of education
कदौरा। विद्यालयों में अपंजीकृत बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग 20 अप्रैल को ग्रामीण क्षेत्रों में हाउस होल्ड सर्वे कराएगा। स्कूल चलो अभियान के तहत होने वाले इस सर्वे में शिक्षक ईंट- भट्ठा श्रमिकों, घरों में काम करने वालों और बाहर से आकर रहने वालों के बच्चों का डाटा तैयार करेंगे। छह से 14 साल तक के बच्चों को स्कूल भेजने के लिए घर-घर जाकर उनके माता -पिता को प्रेरित किया जाएगा। बीईओ अंकित सिंह ने बताया कि इस सर्वे के तहत बच्चों के माता पिताओं को शिक्षा का महत्व बताया जाएगा और सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इस दौरान बच्चों की शारीरिक और मानसिक स्थिति भी आंकी जाएगी। परिवार के अन्य बच्चों की शैक्षिक स्थिति भी सर्वे का हिस्सा होगी। सर्वे में यह भी शामिल किया जाएगा कि कितने बच्चे निजी और कितने परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

इस सर्वे में शिक्षक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भी मदद लेंगे। कितने बच्चे केंद्रों में पढ़ रहे हैं, जिन परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं, उनकी क्या स्थिति है। उस परिवार के अन्य बच्चे पढ़ने आते हैं या नहीं आदि सवाल पूछे जाएंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को भी अभियान से जोड़कर स्कूलों में दाखिला कराया जाएगा। शिक्षकों सर्वे में को परिवारों की आर्थिक स्थिति का भी आकलन करना होगा। इसमें यह देखा जाएगा कि परिवार की अहम जरूरतें किस तरह पूरी हो रही हैं। परिवार का व्यवसाय क्या है, मुखिया क्या काम करता है, बच्चे के माता-पिता क्या काम कर रहे हैं आदि चीजों का आकलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed