फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Child deaths from drowning in the pond

तालाब में डूबने से बच्चे की मौत

Fri, 18 Nov 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 18 Nov 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Child deaths from drowning in the pond
तालाब में डूबने से बच्चे की मौत पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
मां के कहने पर तालाब में कूड़ा फेंकने गए तीन वर्षीय बालक का पैर फिसलने से वह तालाब में चला गया। इससे डूबने से उसकी मौत हो र्गई। बालक की मौत से गांव में गम का माहौल हुआ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुढ़ार निवासी अजय रजक ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह घर से खेत पर चला गया था। घर पर उसकी पत्नी व तीन वर्षीय पुत्र रिषु अकेला था। दोपहर
विज्ञापन


में उसकी पत्नी ने घर का कूड़ा पुत्र से घर के सामने स्थित तालाब में फेंकने के लिए कहा था। उसका बेटा कूड़ा लेकर तालाब में फेंकने के लिए चला गया। काफ ी देर तक जब वह लौट कर नहीं आया तो उसकी खोजबीन की गई। इसके बाद भी जब रिषु का कुछ पता नहीं चला तब कुछ लोगों ने तालाब में घुसकर उसकी खोजबीन की। जिसमें तालाब में जमी काई के
विज्ञापन


नीचे उसका शव दिखाई दिया। इसके बाद जैसे ही उसके शव को बाहर निकाला गया, तो मोहल्ले में कोहराम मच गया। इसकी खबर जैसे ही गांववालों को हुई तो पूरा गांव शोक की लहर
विज्ञापन
विज्ञापन


में डूब गया। माना जा रहा है कि कूड़ा फेंकते समय बच्चे का पैर फिसल गया होगा और वह तालाब की गहराई में चला गया। उस समय आसपास किसी के न होने से घटना का पता नहीं चल सका और उसकी डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed