फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cheated the bullion by giving fake bracelet

Jalaun News: नकली कड़ा देकर सराफा को ठगा

Mon, 19 Jun 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 19 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Cheated the bullion by giving fake bracelet
फोटो-4-नकली सोने का कड़ा दिखाता सराफा व्यापारी। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन। सराफा व्यापारी को नकली सोने का कड़ा देकर 20 ग्राम सोने की चार अंगूठी घर पर दिखाने के बहाने ले गया और नहीं लौटा। व्यापारी सीसीटीवी कैमरे में व्यक्ति की पहचान कर रहा है।
मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी राजेश कुमार सोनी घर पर ही सोने चांदी का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि सायं करीब साढ़े पांच बजे उनकी दुकान पर करीब 55 वर्षीय व्यक्ति बिना नंबर की बाइक से उनकी दुकान पर आया और उन्हें एक सोने जैसा दिखने वाला कड़ा दिखाया और उन्हें बताया कि उसे इस कड़े के बदले में चार सोने की अंगूठियां लेनी हैं।
विज्ञापन

जो भी दाम कम ज्यादा हो वह दे देगा। जब उन्होंने उसे अंगूठियां दिखाई तो उसने कहा कि महिलाएं अच्छे से पसंद करती हैं। वह अंगूठी ले जाएगा यदि पसंद न आई तो वापस करने आना पड़ेगा। इसलिए वह घर पर अंगूठी दिखाकर आ जाएगा 10 मिनट में वापस आ जाएगा। तब तक उसका कड़ा वह अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वास में आकर उन्होंने वह कड़ा रख लिया और लगभग 20 ग्राम की सोने की चार अंगूठियां उसे दे दी। लगभग आधा घंटा इंतजार करने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो राजेश ने कड़े को गौर से देखा और उसकी शुद्धता की जांच की। जांच में कड़ा रोल्ड गोल्ड का मिला। जिसके बाद उनके होश उड़ गए। हालांकि अभी व्यापारी ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed