फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   CHC,covid 19,CMO,phc,vaccinated

तहसील में 31 टीकाकरण केंद्रों पर साढे छह हजार लोगों को दी गई कोरोना की वैक्सीन

Wed, 04 Aug 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
CHC,covid 19,CMO,phc,vaccinated
अमरचंद्र कालेज में वैक्सीनेशन कैंप का निरीक्षण करते एसडीएम अंकुर। - फोटो : ORAI
कोंच। तहसील के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को विशेष अभियान के तहत 6500 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसके लिए सीएचसी और पीएचसी केंद्रों के अलावा नगरों व गांवों में विशेष कैंप आयोजित किए गए थे।
विज्ञापन

कोंच कस्बे में 6 केंद्रों पर एक हजार लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ आरके शुक्ला ने बताया कि सीएचसी कैंपस में दो केंद्र बनाए गए थे, जिसमें 400 लोगों को डोज दी गई है। बजरिया स्थित अर्बन अस्पताल, अमरचंद्र महेश्वरी इंटर कॉलेज, सेठ विंद्रावन इंटर कॉलेज, एसआरपी इंटर कॉलेज में वैक्सीनेशन किया गया। केंद्रों पर भीड़ के चलते पुलिस व्यवस्था की मांग की गई है। ताकि वैक्सीनेशन में कोई परेशानी न हो। पिंडारी पीएचसी में 16 केंद्रों पर 3000 लोगों को टीके लगाए गए है। पिंडारी प्रभारी डॉ कमलेश राजपूत ने बताया कि ग्राम पिंडारी, हरदोई गुर्जर, सोमई, दिरावटी, सतोह, काबिलपुरा, पिरौना, पचीपुरा, भदारी, पडऱी, चमारी, जमरोही कलां, सुनायां, बसोव व एट में दो केंद्र बनाए गए थे। उधर, नदीगांव में 9 केंद्रों में 2500 लोगों को वैक्सीन दी गई है। प्रभारी डॉ देवेंद्र भिटौरिया ने बताया कि क्षेत्र के आठ गांवों धंजा, अखनीबा, भेंड़, कैलिया खुर्द, नावली, तीतरा खलीलपुर, खुर्द को चिन्हित कर वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। जबकि नदीगांव सीएचसी में दो केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

-----
नदीगांव के नौ गांवों में शत प्रतिशन वैक्सीनेशन
कोंच। नदीगांव सीएचसी वैक्सीनेशन पर पूरे फोकस से काम कर रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉ देवेंद्र भिटौरिया ने बताया कि अभी तक क्षेत्र के 9 गांवों में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का काम पूरा हुआ हैं। 18 प्लस से लेकर सभी लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है। अब दूसरी डोज का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि कैंप लगाकर वोटर लिस्ट के माध्यम से लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। उन्होंने बताया कि ग्राम चकधारी, विरौरा, सजैरा, कैमरा, गणेशपुरा, खैराई, रानीपुरा, जरा व रवा में शत प्रतिशत वैक्सिनेशन किया जा चुका है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
वैक्सीन को लेकर धक्कामुक्की से नहीं चूक रहे लोग
माधौगढ़। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए वैक्सीनेशन को लेकर सीएचसी पर पुरुष और महिलाओं की काफी भीड़ होती है। टीकाकरण को लेकर आपस में कई बार धक्कामुक्की तक हो जाती है। वैक्सीन लगवाने को लेकर सुबह से लोग सीएचसी पर एकत्र होते थे। बाद में वैक्सीन न होने की बात कही जाती थी। जिससे लोग मायूस होकर घर लौट जाते थे। सीएचसी प्रभारी डॉ विनोद राजपूत ने बताया कि 2200 वैक्सीन की डोज मिली है। जिसको लेकर सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खंड विकास कार्यालय, नगर पंचायत पर कैंप लगाकर लोगों का टीकाकरण किया गया। नगर पंचायत माधौगढ़ 150, विकास खंड परिसर 150, सीएचसी 200, पीएचसी सिरसा 150, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरावन 150, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मडोऱी 150, पीएचसी गोपालपुरा में 150 की डोज लगवाई गई। वैक्सीन डोज के सापेक्ष रजिस्ट्रेशन दोगुने हुए। डाक्टर का कहना है कि डोज की मात्रा बढ़ाने जाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed