{"_id":"581b7f564f1c1bc0324379fe","slug":"chc-chief-samir-deploying-rampura","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी रामपुरा के एसीएमओ समीर की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी रामपुरा के एसीएमओ समीर की तैनाती
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Thu, 03 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा में मरीजों को देखते एसीएमओ।
- फोटो : अमर उजाला
रामपुरा (जालौन)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं की शिकायतों पर सीएमओ अशोक कुमार ने कार्रवाई की है। केंद्र में तैनात चिकित्सक व एसीएमओ वीर प्रताप सिंह से चार्ज ले लिया गया हैं। उनके स्थान पर नए डा. समीर प्रधान को तैनात किया गया। लाखों की लागत से रामपुरा में स्थापित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल था। केंद्र में तैनात चिकित्सक वीर प्रताप राजपूत की लापरवाही से आएदिन केंद्र बंद रहता था। शिकायत पर सीएमओ के निरीक्षण के दौरान केंद्र बंद पाया गया था। अमर उजाला ने भी इस पर कई खबरें प्रकाशित कीं थीं।
विज्ञापन
हरकत में आए सीएमओ ने डां. वीर प्रताप राजपूत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा से हटा दिया। उनकी जगह डा. समीर प्रधान के रूप में नए एसीएमओ की तैनाती की गई है। नरौल निवासी राजू प्रजापति, निनावली प्रधान लल्लू महाजन, रामपुरा निवासी कुलदीप कुमार, जायघा निवासी चंद्रपाल सिंह का कहना है कि वीर प्रताप राजपूत की लापरवाही से केंद्र बंद रहता था। नए एसीएमओ की तैनाती होने से अब नियमित रूप से अस्पताल खुल रहा है और मरीजों को समुचित इलाज भी मिल रहा है।
विज्ञापन