फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Charge sheet filed against former Lekhpal, hearing on 3rd

पूर्व लेखपाल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 3 को होगी सुनवाई

Fri, 19 Feb 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Charge sheet filed against former Lekhpal, hearing on 3rd
उरई, कोंच (जालौन)। नाबालिगों के यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी पूर्व लेखपाल रामबिहारी के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। शुक्रवार को चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई है। इसके बाद मामले की सुनवाई अब तीन मार्च को होगी।
विज्ञापन

बता दें कि पूर्व लेखपाल रामबिहारी राठौर पर बीते माह कोंच के ही दो नाबालिगों ने यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने उसके घर से लैपटॉप, हार्ड डिस्क, और पेन ड्राइव भी बरामद की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया था। कुछ दिनों के बाद राम बिहारी के खिलाफ तीसरे नाबालिग ने भी कोंच कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई। तब से राम बिहारी जेल में ही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोंच पुलिस ने अपर जिला जज स्पेश्ल पॉक्सो कोर्ट विजय बहादुर सिंह अदालत में चार्जशीट दाखिल की। इसे कोर्ट ने स्वीकार कर मामले में सुनवाई की अगली तारीख 3 मार्च तय की है। इस दौरान पूर्व लेखपाल को भी जिला कारागार से लाया गया था। पुलिस के साथ कचहरी परिसर पहुंचे रामबिहारी से मिलने कोई नहीं पहुंचा। इसके बावजूद वह एकदम शांत-सा दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed