फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Chapra mail canceled, Sabarmati six hours late

Jalaun News: छपरा मेल रही निरस्त, साबरमती छह घंटे देरी से

Sun, 28 Jan 2024 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 28 Jan 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Chapra mail canceled, Sabarmati six hours late
उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर कोहरे ने ट्रेनों की चाल पर लगाम लगा रखी। शनिवार को इस रेलमार्ग से गुजरने वाली ट्रेनें छह घंटा अधिक देरी से पहुंची। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

शनिवार को बरौनी से ग्वालियर छपरा मेल को निरस्त किया गया। बनारस से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती छह घंटा देरी से, गोरखपुर से मुंबई कुशी नगर एक्सप्रेस पांच घंटा 41 मिनट, लखनऊ से झांसी पैसेंजर पांच घंटा, झांसी से लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटा 17 मिनट, यशवंतपुर से गोरखपुर राप्ती सागर एक्सप्रेस एक घंटा 10 मिनट, गोरखपुर से मुंबई संत कबीरनगर एक्सप्रेस एक घंटा 53 मिनट व लखनऊ से मुंबई व मुंबई लखनऊ पुष्पक एक्सप्रेस एक एक घंटा देरी से पहुंची। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को कई घंटे स्टेशन पर गुजरना पड़े। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि मौसम के चलते ट्रेनों का संचालन बाधित हो रहा है। मौसम साफ होते ही ट्रेनों की स्थिति यथावत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed