फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Certificates are being made late, police recruitment candidates worried

Jalaun News: देरी से बन रहे प्रमाणपत्र, पुलिस भर्ती के अभ्यर्थी परेशान

Wed, 10 Jan 2024 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Certificates are being made late, police recruitment candidates worried
माधौगढ़। सामान्य जाति आरक्षण (ईडब्ल्यूएस) प्रमाणपत्र देने को लेकर तहसीलदार कार्यालय का निर्देश फ़ार्म भर रहे युवाओं को गले नहीं उतर रहा है।
विज्ञापन

युवाओं का कहना है कि ईडब्ल्यूएस देरी से बन रहे हैं। वहीं, शाम चार बजे के बाद प्रमाणपत्र देने से दूरदराज के क्षेत्रों के युवक युवतियों को घर पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि सरकार ने पुलिस की भर्ती निकाली है। जिसमें सामान्य जाति के युवकों के लिए ईडब्लूएस प्रमाणपत्र होने से 10 अंक का फायदा मिल जाता है। इसी को लेकर सामान्य जाति के युवक, युवतियां ईडब्ल्यूएस बनवाने के लिए तहसीलदार कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। वहीं, तहसीलदार कार्यालय में नोटिस चस्पा कर दिया गया है कि प्रमाणपत्र 10 दिन में जारी होंगे और बनने के बाद उनका शाम चार बजे के प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

युवक राघव द्विवेदी, हिमांशु सिंह जगम्मनपुर, वंदना, शिवानी महाराजपुरा का कहना है कि 26 दिसंबर को ईडब्लूएस बनाने के लिए फार्म डाला था। 15 दिन बाद भी ईडब्ल्यूएस नहीं मिला है। कार्यालय में तैनात अवधेश द्वारा कहा जाता है कि प्रमाणपत्र बना नहीं है। जबकि तहसील कर्मियों द्वारा बनवाए जा रहे प्रमाणपत्र पहले मिल रहे हैं। हम लोगों के प्रमाणपत्र देने में आनाकानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार अमित शेखर का कहना है कि ईडब्लूएस के लगभग 400 प्रमाणपत्रों का आवेदन किया गया था। जिसमें लगभग 75 ईडब्ल्यूएस प्रमाण बनने को बचे हैं। तहसील का काम अधिक होने से शाम चार बजे के बाद प्रमाणपत्र वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, प्रमाणपत्र अभिभावक को देने का प्रावधान है। युवतियों के अभिभावक भी प्रमाणपत्र ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed